फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   parshad hijacked nigam employee, strike

पार्षद ने निगम कर्मियों को बनाया बंधक, हड़ताल

Fri, 14 Oct 2016 01:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Fri, 14 Oct 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
parshad hijacked nigam employee, strike
वार्ड संख्या 69 के पाषर्द असलम अन्सारी द्वारा नगर निगम के कर्मचारियों को बंधक बनाने की घटना के विरोध में नगर निगम सभागार में हड़ताल के दौरान प्रदर्शन करते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
वार्ड 69 के पार्षद को व्यक्तिगत इस्तेमाल के लिए बिजली सामग्री नहीं देने पर पार्षद ने पथ  प्रकाश विभाग के कर्मचारियों को बंधक बना लिया। नगर निगम कर्मचारी संघ के हंगामा और विरोध करने के एक घंटे बाद पार्षद ने कर्मचारियों को छोड़ा।
विज्ञापन


पार्षद के इस रवैये से गुस्साए कर्मचारियों ने नगर निगम में ताला जड़ दिया। बोले- जब तक पार्षद पर कार्रवाई नहीं होती, हम हड़ताल पर रहेंगे। पार्षद के खिलाफ नगर निगम कर्मचारी संघ ने नागफनी थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


 नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि मोहर्रम की तैयारियों को लेकर निगम के पथ प्रकाश विभाग ने अन्य क्षेत्रों के साथ ही वार्ड 69 में भी अतिरिक्त लाइटें लगाई थीं। जिस समय कर्मचारी लाइट लगाने गये थे उस समय स्थानीय पार्षद असलम अंसारी ने कर्मचारियों से अपने घर के आसपास लाइट लगाने के लिए अलग से बिजली सामग्री मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन कर्मचारियों ने पार्षद को बिजली सामग्री नहीं दी। गुरुवार को जब कर्मचारी साढ़े दस बजे अतिरिक्त लाइटें उतारने गये तो पार्षद ने पथ प्रकाश के कर्मचारी फिरोज पाल, शाजिद, परवेश और मुकेश को बंधक बना लिया। कर्मचारियों का आरोप है कि पार्षद ने उनके साथ गाली गलौज की और जाति सूचक शब्दों का प्रयोेग किया।

सूचना पर नगर निगम अधिकारियों में अफरा-तफरी मच गई। नगर आयुक्त ने इस मामले में सीओ कोतवाली को अगवत कराया। वहीं दूसरी ओर नगर निगम कर्मचारी यूनियन के कुछ लोग पार्षद के पास पहुंचे और हंगामा किया। तब पार्षद ने डेढ़ से दो घंटे बाद बंधक कर्मचारियों को छोड़ा।

इसके बाद नगर निगम कर्मचारी संघ ने पार्षद के खिलाफ टाउन हाल पर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद कर्मचारियों कार्य बहिष्कार कर निगग के कार्यालयों में ताला जड़ दिया। विरोध प्रदर्शन में नरेश कुमार शर्मा, अमर सिंह सागर, अली वारसी, ओमी लाल, अशोक गौतम, मोहित चौहान, मनोज कुमार शर्मा, शमशाद हुसैन समेत दर्जनों कर्मचारी शामिल रहे। 


एसओ नागफनी रामवीर सिंह ने बताया कि हमारे पास तहरीर आई है। हम मामले की छानबीन कर रहे हैं। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed