{"_id":"67463b69f55de647420028ca","slug":"parker-became-champion-by-winning-3-0-in-the-penalty-shootout-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-530574-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: पेनाल्टी शूटआउट में 3-0 से जीतकर चैंपियन बना पारकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: पेनाल्टी शूटआउट में 3-0 से जीतकर चैंपियन बना पारकर
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिला स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन मंगलवार को सोनकपुर स्टेडियम में हुआ। प्रतियोगिता में शहर के स्कूलों की आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल में सेंट मीरा की टीम को हराकर पारकर कॉलेज की टीम चैंपियन बनी। अतिथियों ने विजेता व उपविजेता टीमों को सम्मानित किया।
मंगलवार सुबह 10 बजे के बाद शुरू हुए मुकाबलों में एक के बाद एक लगातार मैच कराए गए। नॉकआउट मुकाबलों के बाद सेमीफाइनल में सोनकपुर स्टेडियम, सेंट मीरा एकेडमी, पारकर इंटर कॉलेज व शिरडी साईं पब्लिक स्कूल की टीमें पहुंचीं। पहला सेमीफाइनल सोनकपुर स्टेडियम व सेंट मीरा एकेडमी के बीच खेला गया। इसमें सेंट मीरा एकेडमी ने 2-1 से जीत हासिल की और फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल पारकर इंटर कॉलेज बनाम शिरडी साईं पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया। इसमें पारकर कॉलेज ने 3-0 से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। खिताबी भिड़ंत पारकर कॉलेज व सेंट मीरा एकेडमी के बीच हुईं। मैच के दोनों मध्यांतरों में दोनों टीमों के खिलाड़ी गोल नहीं कर सके। शानदार खेल का प्रदर्शन देख अतिथि व दर्शक भी उत्साह से भर गए। किसी भी टीम की रक्षापंक्ति या गोलकीपर ने दूसरी टीम को गेंद को गोल पोस्ट तक पहुंचाने का मौका नहीं दिया। समय पूरा होने के बाद मुकाबले का परिणाम तय करने के लिए पेनाल्टी शूट आउट हुआ। इसमें पारकर इंटर कॉलेज की टीम ने 3-0 से जीत कर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
दोनों टीमों को यूपी ओलंपिक एसोसिएशन के संयुक्त सचिव डॉ. अजय पाठक ने सम्मानित किया। इस दौरान सोनकपुर स्टेडियम के फुटबाल कोच सचिन विश्नोई, आसिफ सिद्दीकी, प्रदीप सक्सेना, सीएल वर्मा आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिता के निर्णायक मोनिस, अनस, निखिल, अमन, सचिन, रोहित आदि रहे।