{"_id":"6068ce828ebc3ecad707a203","slug":"parents-protest-against-college-administration-city-news-mbd385147441","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीस नहीं देने पर रिपोर्ट कार्ड रोका, भड़के अभिभावकों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फीस नहीं देने पर रिपोर्ट कार्ड रोका, भड़के अभिभावकों का हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। पूरी फीस जमा नहीं होने पर स्कूल प्रबंधन पर रिपोर्ट कार्ड न देने का आरोप लगाते हुए अभिभावकों ने विद्यालय गेट पर प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि विद्यालय प्रशासन की ओर से कोई सुनवाई नहीं हुई है। बाद में अभिभावक बिना रिपोर्ट कार्ड लिए घर लौट गए। वहीं स्कूल के प्रिंसिपल ने मामला संज्ञान में नहीं होने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया।
शनिवार को कुछ अभिभावक अपने बच्चों का रिपोर्ट कार्ड लेने के लिए केसीएम स्कूल पहुंचे थे। अभिभावकों का आरोप है कि पूरी फीस जमा नहीं होने पर रिपोर्ट कार्ड रोक दिया गया। बिना फीस रिपोर्ट कार्ड देने से मना कर दिया गया। अभिभावक विक्की अरोड़ा, रश्मि, कविता सचदेवा, कीर्ति, आंचल अग्रवाल, रेश्मा परवीन, मोहम्मद अशरफ आदि अभिभावकों का कहना था कि कोरोना संक्रमण के चलते परिवार अभी आर्थिक संकट से गुजर रहा है। नए सत्र की शुरुआत भी हो चुकी है। एक ओर नए सत्र का बोझ है तो दूसरी ओर पुराने सत्र का बकाया है। अधिकांश अभिभावकों ने छह माह की फीस जमा कर दी है। किसी की तो सिर्फ दो माह की फीस बाकी है। फिर भी रिपोर्ट कार्ड देने से मना कर दिया।
- पूरी फीस जमा नहीं होेने पर रिपोर्ट कार्ड नहीं देने का मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। इस संबंध में मेरे पास कोई अभिभावक नहीं आया। रिपोर्ट कार्ड नहीं देने जैसी कोई बात नहीं है। स्कूल प्रबंधन ने कभी भी किसी अभिभावक पर फीस के लिए दबाव नहीं बनाया।
विज्ञापन
- सुरेंद्र सिंह, प्रिंसिपल, केसीएम स्कूल