फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Parashuram Sangharsh Samiti to contest assembly elections; will field candidates for all six seats.

Moradabad News: विधानसभा चुनाव लड़ेगी परशुराम संघर्ष समिति, सभी छह सीटों में उतारेगी प्रत्याशी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Parashuram Sangharsh Samiti to contest assembly elections; will field candidates for all six seats.
- समिति की बैठक में विधानसभा चुनाव को लेकर पदाधिकारियों ने भरी हुंकार
विज्ञापन

- संगठन का किया जाएगा विस्तार, चुनाव में संगठन की भूमिका पर भी मंथन
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। भगवान परशुराम संघर्ष समिति विधानसभा चुनाव लड़ेगी। समिति जिले की सभी छह सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी। चुनाव से पहले समिति का विस्तार किया जाएगा। अधिक से अधिक सदस्य जोड़े जाएंगे। यह निर्णय परशुराम संघर्ष समिति की बैठक में लिया गया।
भगवान परशुराम संघर्ष समिति की रविवार को लाइनपार स्थिति एक बैंक्वेट हॉल में बैठक हुई, जिसमें पदाधिकारियों ने विधानसभा चुनाव को लेकर हुंकार भरी। पदाधिकारियों ने संगठन विस्तार पर चर्चा की। साथ ही विधानसभा चुनाव में संगठन की भूमिका पर भी मंथन किया गया। समिति के अध्यक्ष रजत शर्मा ने कहा कि संगठन की मजबूती, एकजुटता और समाज के हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना समिति की प्राथमिकता है। संगठन का विस्तार कर अधिक से अधिक लोगों को साथ जोड़ने और समाज की आवाज को मजबूती से उठाने के लिए सभी पदाधिकारियों को मिलकर कार्य करना होगा। चुनाव से पहले संगठन का विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समिति विधानसभा चुनाव लड़ेगी। जिले की सभी छह सीटों पर उम्मीदवार उतारे जाएंगे। पदाधिकारियों ने बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, आपसी समन्वय बढ़ाने और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई। उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठनात्मक तैयारियों और समाज से जुड़े विषयों पर भी विचार रखे गए। इस दौरान दुष्यंत कौशल, वाशु शर्मा, जितेंद्र शुक्ला, राजकुमार शर्मा, निखिल शर्मा, विपिन शर्मा, अवधेश शर्मा, रजत श्रोत्रिय, सूर्या शर्मा, अभिषेक भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed