{"_id":"688338786255e11dc90fd508","slug":"pankhia-gang-carried-out-11-incidents-in-moradabad-three-miscreants-arrested-after-encounter-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मुरादाबाद में पंखिया गैंग ने ताबड़तोड़ 11 वारदातों को दिया अंजाम, मुठभेड़ के बाद तीन बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मुरादाबाद में पंखिया गैंग ने ताबड़तोड़ 11 वारदातों को दिया अंजाम, मुठभेड़ के बाद तीन बदमाश गिरफ्तार
Fri, 25 Jul 2025 01:26 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 25 Jul 2025 01:26 PM IST
सार
मुरादाबाद पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पंखिया गैंग के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक के पैर में गोली लगी है। पूछताछ में पता चला है कि आरोपियों ने जिले में 11 घटनाओं को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
मुरादाबाद में पुलिसकर्मियों को दिशानिर्देश देते एसएसपी सतपाल अंतिल
- फोटो : पुलिस
विस्तार
मुरादाबाद जिले में लूट और चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे पंखिया गैंग के तीन बदमाशों को सिविल लाइंस पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार तड़के अगवानपुर क्षेत्र में बदमाश एक और वारदात की फिराक में थे। इस बीच उनकी पुलिस से उनकी मुठभेड़ हो गई।
विज्ञापन
मुठभेड़ के दौरान शाहजहांपुर के इशापुर निगोही निवासी मंगल सिंह के पैर में गोली लगी। उसे घायल अवस्था में दबोच लिया गया। मौके से भाग रहे उसके दो साथियों कृष्ण कुमार उर्फ अंडू और अशोक कुमार को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचा, चोरी किए गए रुपये और आभूषण बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि गिरोह ने हाल ही में जिले भर में 11 वारदातों को अंजाम दिया था। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की पुलिस लगातार इस गैंग की तलाश में जुटी थी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार बदमाशों के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन