Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Paneer made from detergent is being sold in Moradabad.

Moradabad News: मुरादाबाद में बिक रहा डिटर्जेंट से बना पनीर, सावधान रहें...धो देगा सेहत को

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Paneer made from detergent is being sold in Moradabad.
मुरादाबाद। पुलिस और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार शाम करीब छह बजे भगतपुर थाना क्षेत्र के गांव बेरखेड़ा में छापा मारकर सफेद पनीर के काले कारोबार का खुलासा किया है। टीम ने मौके से भारी मात्रा में रासायनिक पदार्थ और उपकरण बरामद किए हैं। खास बात यह है कि इस पनीर फैक्टरी का लाइसेंस गड़बड़ी के चलते निरस्त किया जा चुका था। खाद्य आयुक्त द्वितीय राजवंश प्रकाश का कहना है कि डिटर्जेंट के अलावा कई खतरनाक रसायन पनीर बनाने में इस्तेमाल किए जा रहे थे। सैंपल लेकर प्रयोगशाला को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रजन सिंह ने पुलिस के साथ बुधवार की शाम करीब छह बजे भगतपुर थाना क्षेत्र के बेरखेड़ा चक में मो. रिजवान की दूध डेयरी एवं पनीर फैक्टरी पर छापा मारा। जिस वक्त टीम पहुंची उस समय फैक्टरी का मुख्य गेट बाहर से बंद था। टीम ने जब अंदर प्रवेश करने के लिए बगल के कमरे का ताला खुलवाने का प्रयास किया तो एक व्यक्ति दीवार फांदकर भाग गया। टीम को मौके से करीब 50 हजार लीटर रसायन मिला पानी मिला। इसके साथ ही 185 लीटर क्षमता के नीले रंग के सात प्लास्टिक ड्रम, 200 लीटर क्षमता के लोहे के सात कंटेनर, पांच हजार लीटर क्षमता के दो स्टील के बड़े टैंक और 200 किलोग्राम क्षमता के दो लोहे के टब शामिल हैं। इसके अलावा 500 लीटर क्षमता का एक रेफ्रिजरेटर, पनीर दबाने के लिए लकड़ी के छह पटरे, इलेक्ट्रिक तौल मशीन, क्रीम सेपरेटर और अन्य उपकरण बरामद किए गए। मौके से पनीर भी मिला
विज्ञापन


फैक्टरी में मिले ये खतरनाक रसायन
एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि टीम को फैक्टरी में रासायनिक और प्रयोगशाला संबंधी सामग्री भी मिली। इसमें 500 मिलीलीटर की सल्फ्यूरिक एसिड की दो बोतलें, सोडियम हाइड्रॉक्साइड के पैकेट, फॉर्मेल्डिहाइड, एथेनॉल, ग्लिसरॉल, डिस्टिल्ड वॉटर और डिटर्जेंट शामिल हैं। इसके अलावा टेस्ट ट्यूब, फ्लास्क, पिपेट, इलेक्ट्रिक सेंट्रीफ्यूज और अन्य प्रयोगशाला उपकरण भी बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
फैक्टरी संचालक मो. रिजवान और अज्ञात के खिलाफ भगतपुर थाने में बीएनएस की धारा 318(4), 274, 275 और खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की धारा 59(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। -कुंवर आकाश सिंह, एसपी देहात


मार्च माह में निरस्त किया गया था फैक्टरी का लाइसेंस
खाद्य सुरक्षा विभाग के आयुक्त खाद्य द्वितीय राजवंश प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि इस फैक्टरी का पंजीकरण 19 जनवरी 2027 तक था लेकिन टीम ने मार्च माह में यहां छापा मारा था तो गंदगी के बीच पनीर तैयार होता मिला था। सैंपल भी लिए गए थे। जांच में हानिकारक रसायन मिलने पर 10 मार्च 2026 को फैक्टरी का लाइसेंस निरस्त कर पनीर बनाने पर रोक लगा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed