फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Panchayatnama: After the end of the term, many more administrators paid lakhs

पंचायतनामा: कार्यकाल खत्म होने के बाद कई और प्रशासकों ने किये लाखों के भुगतान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
Panchayatnama: After the end of the term, many more administrators paid lakhs
मुरादाबाद। ग्राम पंचायतों में प्रशासक रहते हुए एडीओ पंचायत व पंचायत, सचिवों ने विकास कार्य के नाम पर करोड़ों रुपये आनन-फानन खर्च कर दिये। शासन, कमिश्नर, डीएम व सीडीओ के निर्देश पर इसकी जांच चल ही रही है। इसी बीच अब कई प्रशासक व सचिवों के नये कारनामे भी सामने आने लगे हैं।
विज्ञापन

मूंडापांडे की ग्राम पंचायत दौलरा में प्रधान को बिना बताए 3.46 लाख रुपये निकालने के मामले की अभी जांच चल ही रही है कि अब इस मामले में चार विकास खंडों की 24 ग्राम पंचायतों के तत्कालीन प्रशासक व सचिव भी जांच के दायरे में आ गए हैं। 27 मई को शासन द्वारा प्रशासकों का कार्यकाल खत्म कर दिये जाने के बाद महज चार दिन में ही करीब 36.13 लाख रुपये का भुगतान विभिन्न विकास कार्यों के नाम पर कर दिये गए। सीडीओ के निर्देश पर पंचायतराज विभाग अब उन ग्राम पंचायतों की कुंडली खंगाल रहा है जहां कार्यकाल खत्म होने के बाद प्रशासकों ने नियम कायदों को ताक पर रख भुगतान निकाला है।
विज्ञापन

मूंडापांडे ब्लाक की ग्राम पंचायत दौलरा में प्रशासक का कार्यकाल खत्म होन के बाद तत्कालीन एडीओ पंचायत चंद्रपाल सिंह व सचिव दयाराम ने 27 मई को प्रशासकों का कार्यकाल खत्म होने के बाद सात जून को विभिन्न विकस कार्यों के नाम पर 3,46,875 रुपये का भुगतान निकाल लिया था। अमर उजाला में इस आशय की खबर के प्रकाशन के बाद सीडीओ आनंद वर्धन ने मामले की जांच कराई तो शिकायत सही पाई गई। जिसके बाद डीपीआरओ की जांच रिपोर्ट के बाद डीडीओ ने पंचायत सचिव दयाराम को कुछ दिन पहले ही निलंबित कर दिया था। साथ ही एडीओ (पंचायत) के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ने जब जिले की अन्य ग्राम पंचायतों की पड़ताल की तो विकास खंडों की 24 ग्राम पंचायतें ऐसी मिलीं जहां 28 मई से 31 मई के भीतर ही 3613664 रुपये का भुगतान किया गया पाया गया। इनमें भी सिर्फ विकास खंड मूंडापांडे में चार दिन के भीतर 14 ग्राम पंचायतों में 30,65,409 रुपये के भुगतान की निकासी एडीओ व सचिव ने प्रशासक का कार्यकाल खत्म हो जान के बाद की है। इसी तरह छजलैट ब्लाक में 348322 रुपये, भगतपुर टांडा में 127933 रुपये तथा बिलारी में 72000 रुपये का भुगतान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed