फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Panchayat elections result first tool winning certificate then did marriage with life partner

पंचायत चुनाव: शादी रोक मंडप से उठी दुल्हन, पहले लिया जीत का प्रमाण पत्र, फिर जीवनसाथी संग फेरे

Mon, 03 May 2021 12:33 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Mon, 03 May 2021 12:33 PM IST
सार

पूनम शर्मा ने पंचायत चुनाव में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर दावेदारी की थी और चुनाव लड़ा था। रविवार दो मई को पूनम शर्मा की बरात आई हुई थी और एक बारात घर में वैवाहिक रस्में चल रहीं थी। 
 

विज्ञापन
Panchayat elections result first tool winning certificate then did marriage with life partner
शादी रोक मंडप से उठकर पहले लिया जीत का प्रमाण पत्र। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामपुर में हाथों में मेहंदी सजाए और वरमाला लिए जीवनसाथी के साथ सात जन्मों के बंधन से बंधने से पहले दुल्हन को पंचायत चुनाव में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर जीत की खबर मिल गई। जिसके बाद सजी-धजी दुल्हन वैवाहिक रस्मों के बीच ही पहले मतगणना स्थल पर पहुंची और जीत का प्रमाण पत्र लिया। इसके बाद दोबारा  घर पहुंचकर जीवनसाथी संग सात फेरे लिए। पंचायत चुनाव में दुल्हन की जीत का यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय है।

विज्ञापन


मामला मिलक थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर जदीद गांव का है। गांव निवासी पूनम शर्मा पुत्री गंगासरन की शादी बरेली जिले के शाही थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव बफरी निवासी एक युवक से तय हुई थी। पूनम शर्मा ने पंचायत चुनाव में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर दावेदारी की थी और चुनाव लड़ा था। रविवार दो मई को पूनम शर्मा की बरात आई हुई थी और एक बारात घर में वैवाहिक रस्में चल रहीं थी। 
विज्ञापन


इसी दौरान पूनम शर्मा की क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर जीत की खबर आ गई। पूनम शर्मा को कुल 601 मत मिले और उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी शकुंतला को 31 मतों से हरा दिया। जीत की खबर सुनकर दुल्हन के रूप में सजी पूनम शर्मा सीधे मतगणना स्थल पहुंच गईं और अपना जीत का प्रमाण पत्र लिया। इसके बाद दोबारा वैवाहिक स्थल पर पहुंचकर शादी की अन्य रस्मों को पूरा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed