{"_id":"6074b0338ebc3e245801cfea","slug":"panchayat-elections-nominations-for-10-060-posts-from-today-city-news-mbd386146951","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव , 10,060 पदों पर नामांकन आज से, कड़े सुरक्षा इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव , 10,060 पदों पर नामांकन आज से, कड़े सुरक्षा इंतजाम
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिले में तीसरे चरण में 26 अप्रैल को होने जा रहे पंचायत चुनाव के लिए 10,060 पदों पर मंगलवार से नामांकन जमा करने का कार्य शुरू होगा। जिले के सभी आठ ब्लॉक कार्यालय में ग्राम प्रधान, बीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्य जबकि कलक्ट्रेट में एडीएम कोर्ट में जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र जमा होंगे।
कोरोना संक्रमण के कारण इस बार नामांकन के दौरान काफी एहतियात बरती जाएगी। उपजिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम फाइनेंस प्रीति जायसवाल ने बताया कि नामांकन के लिए प्रत्याशी के साथ केवल एक व्यक्ति को ही आने की अनुमति होगी। एक प्रत्याशी का नामांकन पूरा होने पर दूसरा प्रत्याशी कक्ष में जाएगा जब तक बाकी प्रत्याशी को इंतजार करना होगा। नामांकन का समय सुबह आठ से शाम पांच बजे तक है । शाम पांच बजे तक जो प्रत्याशी नामांकन के लिए पहुंच जाएंगे उनका नामांकन कराया जाएगा चाहे कितना भी वक्त क्यों ना लगे। सबके नामांकन पत्र दाखिल होने तक काम जारी रहेगा। निर्धारित समय के बाद आने वाले प्रत्याशियों को प्रवेश नहीं मिलेगा। नामांकन के दौरान संबंधित ब्लॉक क्षेत्र के आरओ और एआरओ मौजूद रहेंगे। सभी प्रत्याशियों और उनके प्रस्तावक सहयोगी को मास्क लगाकर आना होगा। नामांकन से पहले उनके हाथ सैनिटाइज कराए जाएंगे इसके बाद ही नामांकन जमा होगा। इसके लिए एक कर्मचारी की अतिरिक्त ड्यूटी लगेगी। कलक्ट्रेट में एडीएम कोर्ट में जिला पंचायत सदस्य पद के नामांकन के लिए एसपी कार्यालय वाले गेट से एंट्री होगी जबकि जिला पंचायत की ओर से निकासी होगी। जिला पंचायत सदस्य पद के आरओ एडीएम प्रशासन सुरेंद्र सिंह ने बैरिकेडिंग व्यवस्था को चेक किया। एएसपी ने भी व्यवस्था देखी।
कड़े सुरक्षा इंतजाम, 200 मीटर पहले रोक दिए जाएंगे
नामांकन स्थल पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। संबंधित थाना पुलिस के अलावा प्रशासनिक स्तर से एक नोडल अधिकारी भी तैनात किया गया है। प्रत्याशी केवल एक ही वाहन से आ सकता है । नामांकन स्थल से 200 मीटर दूरी पर भीड को रोक दिया जाएगा। किसी को भी जुलूस निकालने की अनुमति नही होगी। यह आचार संहिता का उल्लंघन है।
विज्ञापन
नामांकन प्रक्रिया की होगी वीडियोग्राफी
पूरी नामांकन व्यवस्था की वीडियोग्राफी होगी। प्रत्याशी किस समय आया, किस टाइम नामांकन फार्म जमा कराया। ये सब कैमरे में कैद होगा ताकि बाद में समय को लेकर कोई विवाद ना हो। प्रत्येक
यहां होगा नामांकन
मुरादाबाद, मूंढापांडे, बिलारी, डिलारी, कुंदरकी, ठाकुरद्वारा, छजलैट, भगतपुर टांडा ब्लॉक कार्यालय में संबंधित ग्राम पंचायत क्षेत्र और कलक्ट्रेट एडीएम कोर्ट में जिला पंचायत सदस्य पद के नामांकन पत्र जमा होंगे।