फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   panchayat election in rampur

दावेदार आधुनिक तरीकों से कर रहे प्रचार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
panchayat election in rampur
रामपुर। पंचायत चुनाव में प्रत्याशी परंपरागत के साथ आधुनिक तरीकों से प्रचार कर रहे हैं। पंचायत चुनाव में ऐसा पहली बार देखने को मिल रहा है। दावेदार सोशल मीडिया माध्यमों के साथ-साथ रिकार्डेड वॉयस कॉल से भी वोट देने की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में नामांकन पत्र दाखिल करने और नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। इसके साथ ही चुनाव मैदान में ताल ठोंकने वाले प्रत्याशियों ने प्रचार भी तेज कर दिया है। प्रत्याशी घर-घर जाकर वोट देने की अपील कर रहे हैं। इसके साथ ही फ्लेक्सी, बैनर व पर्चों के माध्यम से प्रचार किया जा रहा है। लेकिन शिक्षित दावेदार परंपरागत तरीकों के साथ आधुनिक तरीकों से भी प्रचार कर वोट देने की अपील कर रहे हैं। दावेदार फेसबुक, व्हाट्सअप के साथ ही रिकार्डेड वॉयस कॉल भेजकर मतदाताओं को लुभा रहे हैं। विभिन्न संदेश भेजने वाली एप का प्रयोग कर प्रत्याशी अपने फोटो के साथ वोट अपील की पोस्ट मतदाताओं को भेज रहे हैं। इसके साथ ही फेसबुक, व्हाट्सअप आदि अन्य सोशल मीडिया साइट्स पर भी लगातार पोस्ट अपलोड कर रहे हैं।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के प्रत्याशियों की रिकार्डेड वॉयस कॉल मतदाताओं के मोबाइल फोन पर आ रही हैं। जिसमें प्रत्याशी अपने नाम बताते हुए क्षेत्र के विकास के नाम पर वोट मांग रहे हैं। करीब 25 सेकेंड की इस रिकार्डेड वॉयस कॉल में प्रत्याशी उनके पक्ष में वोट देने की अपील कर रहे हैं। पंचायत चुनाव में रिकार्डेड वॉयस कॉल के माध्यम से प्रचार पहली बार देखने को मिला है। इससे पहले विधानसभा और लोकसभा चुनावों में रिकार्डेड वॉयस कॉल से वोट देने की अपील की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परेशान आत्मा के रूप आ रही आईडी
जिस रिकार्डेड वॉयस कॉल के जरिए प्रत्याशी वोट देने की अपील कर रहे हैं, उस नंबर की कॉलर आइडेंटिटी पर परेशान आत्मा नाम लिखा हुआ आ रहा है। यह हास्यास्पद होने के कारण चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed