फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   panchayat election in moradabad

ग्राम प्रधान पद के लिए जबर्दस्त होड़, एक पद के लिए औसतन 11-12 नामांकन फार्म की बिक्री

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
panchayat election in moradabad
मुरादाबाद। पंचायत चुनाव में प्रधानी की जंग काफी रोचक होने वाली है। इस पद पर ही सबसे ज्यादा दावेदारी सामने आ रही है। नामांकन फार्म की बिक्री अभी जारी है, लेकिन अब तक हुई बिक्री के हिसाब से प्रधान के एक पद के लिए औसतन 11 से 12 नामांकन फार्म बिक चुके हैं। मुरादाबाद, कुंदरकी और मूंढापांडे में प्रति ग्राम पंचायत सबसे ज्यादा प्रत्याशी हो सकते हैं।
विज्ञापन

गांव में प्रधान का अपना एक अलग ही रुतबा होता है। प्रधान बनने के लिए हर तरह के हथकंडे अपनाए जाते हैं। कई दिन पहले से तैयारी शुरू हो जाती है। जनसंपर्क शुरू होता है। दावेदार लोगों की समस्याएं हल कराने में जुट जाते हैं। जिले में भी कई ग्राम पंचायतों से काम काफी समय पहले शुरू हो गया था। कई गांवों में तो प्रधान पद के लिए कई कई दावेदारों के नाम सामने आ रहे हैं। मुरादाबाद, मूंढापांडे, कुंदरकी ब्लॉक के कई गांवों में काफी रोचक मुकाबला होने के आसार हैं।
विज्ञापन

इनमें अधिकांश ग्राम पंचायतें वे हैं, जहां अल्पसंख्य काफी अधिक हैं, लेकिन इस बार वे सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हो गई हैं। इन गांवों में मुस्लिम मत निर्णायक स्थिति में हैं, ऐसे में अनुसूचित जाति के दावेदार मुस्लिम मतों को अपने पाले में करने में जुटे हैं। सोनकपुर देहात ग्राम पंचायत इसका उदाहरण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा प्रधान पद पर इसी तरह की रोचक जंग के चलते प्रधान पद के लिए ही सबसे ज्यादा नामांकन फार्मो की बिक्री हो रही है। जिले में प्रधान पद के कुल 643 पद हैं, लेकिन अब तक 7656 नामांकन फार्म खरीदे जा चुके हैं। नामांकन फार्म खरीदने में मुरादाबाद, कुंदरकी और मूंढापांडे में प्रति पद 12 से अधिक का औसत है। बाकी ब्लॉक में ये आंकड़ा 11 है। हालांकि कई प्रत्याशी दो से तीन तीन नामांकन फार्म भी भरते हैं, लेकिन अभी नामांकन फार्म की बिक्री के छह दिन और बाकी हैं। जिसमें ये आंकड़ा दो से तीन हजार और बढ़ सकता है।
ब्लॉक कुल ग्राम पंचायत अब तक बिके नामांकन
मुरादाबाद 56 705
भगतपुर टांडा 73 826
मूंढापांडे 76 925
छजलैट 82 874
डिलारी 85 1070
ठाकुरद्वारा 74 946
बिलारी 98 1071
कुंदरकी 99 1239
----------------------------------------------
कुल 7056
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed