फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Terrorist Attack: Pakistani daughters-in-law have been living in Moradabad for years

Terrorist Attack: मुरादाबाद में वर्षों से रह रहीं पाकिस्तानी बहुएं, खुफिया तंत्र ने बढ़ाई निगरानी, पुलिस चाैकस

Sun, 27 Apr 2025 02:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Sun, 27 Apr 2025 02:32 AM IST
सार

मुरादाबाद में रह रही 22 पाकिस्तानी महिलाओं और पुरुषों से पुलिस और एलआईयू ने पूछताछ की है। वर्षों से रह रही महिलाएं दादी-नानी बन चुकी हैं और भारत छोड़ने से इनकार कर रही हैं। पुलिस और खुफिया एजेंसियां उनकी सुरक्षा और निगरानी लगातार कर रही हैं।

विज्ञापन
Terrorist Attack: Pakistani daughters-in-law have been living in Moradabad for years
आतंकी हमले के विरोध में मुरादाबाद के लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

पहलगाम में आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानियों को वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू हुई तो मुरादाबाद में रह रही पाकिस्तानी बहुएं भी परेशान होने लगीं। पुलिस और एलआईयू की टीमों ने इनसे पूछताछ शुरू की, लेकिन वर्षों से रह रही महिलाएं अब दादी-नानी बनकर परिवारों में खुश हैं।

विज्ञापन


मुरादाबाद में 22 पाकिस्तानी महिलाएं और दो पुरुष रह रहे हैं। इनमें 20 महिलाएं और दो पुरुष लाॅन्ग टर्म वीजा पर हैं। वहीं दो महिलाएं शार्ट टर्म वीजा पर हैं, हालांकि, उन्होंने लाॅन्ग टर्म वीजा के लिए आवेदन किया है। 20 महिलाएं वर्षों पहले यहां आई थीं। इनमें कुछ निकाह करके आईं कुछ ने मुरादाबाद आकर निकाह किया।
विज्ञापन


पुलिस और एलआईयू ने उन परिवारों में जाकर पूछताछ की। जिन परिवारों में यह महिलाएं रह रही हैं। तब पता चला कि इन महिलाओं में कई तो दादी-नानी बन चुकी हैं और वह अपने परिवार के साथ खुश हैं। उन्होंने यहां से जाने से भी इन्कार कर दिया। भारत पाक सीमा पर जब तनाव बढ़ता हैं तो इन महिलाओं को तरह तरह सवालों के जवाब देने पड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुफिया तंत्र के साथ ही पुलिस भी इनकी सुरक्षा में लगी है। इन परिवारों से पुलिस भी लगातार संपर्क में है और उन्हें बताया गया कि किसी तरह की कोई दिक्कत होने पर वी सीधे संपर्क करें। बेवजह ज्यादा लोगों से संपर्क में न रहें। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने मुरादाबाद में रह रहे पाकिस्तानी लोगों की निगरानी की जा रही है।

आतंकी हमले के विरोध में प्रदर्शन जारी
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में जिले में जगह-जगह प्रदर्शन हुए। विभिन्न संगठनों के लोगों ने आतंकियों व पाकिस्तान सरकारी के पुतले फूंके। साथ ही कैंडल मार्च निकालकर हमले में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी। केंद्र सरकार से आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। शुक्रवार को दीनदयाल नगर स्थित शिवदुर्गा संकट मोचन मंदिर से कैंडल मार्च निकाला गया।

मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। साथ ही सभी ने दो मिनट का मौन भी रखा। राष्ट्रीय जागरूक हिंदू महासंघ ने दीनदयाल नगर में बैठक कर पहलगाम हिंसा पर आक्रोश जताया। फकीरपुर चौकी के सामने भारतीय अटल सेवा स्वयंसेवी संगठन ने पाकिस्तान का पुतला फूंका। कहा कि देश ऐसे अत्याचार को सहन नहीं करेगा। 

आतंकियों के खिलाफ जताया रोष
पहलगाम आंतकी हमले के विरोध में जिला और महानगर कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कैंडिल मार्च निकाला। साथ ही केंद्र सरकार से घटना के जिम्मेदार आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। जिला व महानगर कांग्रेस ने संयुक्त रूप से कैंडिल मार्च निकाला। चौमुखा पुल स्थित महानगर कार्यालय से कैंडिल मार्च टाउनहॉल होते हुए गुरहट्टी कार्यालय, जेल रोड होते हुए शहीद स्मारक तक पहुंचा।

यहां कांग्रेस की ओर से पहलगाम में मृत पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस घटना के दोषियों को शक्ति के साथ कुचलने और प्रस्तावित अमरनाथ यात्रा के लिए ठोस सुरक्षा चक्र तैयार किए जाने की मांग कांग्रेस ने उठाई। वक्ताओं ने कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकवादियों ने 26 पर्यटकों की निर्ममता से हत्या कर दी थी।

देश में इस घटना को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। सभी राजनीतिक दल एक स्वर में मोदी सरकार से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। बिना राजनीतिक मतभेद के पार्टी इस मामले में सरकार के साथ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed