{"_id":"57e6e1464f1c1b1054a8240a","slug":"pakistan-zindabad-in-congress-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीड़ गुर्राई तब कांग्रेसियों को याद आया- पाक मुर्दाबाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीड़ गुर्राई तब कांग्रेसियों को याद आया- पाक मुर्दाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद (ठाकुरद्वारा)
Updated Sun, 25 Sep 2016 02:08 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस रैली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उड़ी हमले में शहीद हुए जवानों की शहादत को सलाम करने के लिए कांग्रेस की ओर से शनिवार को ठाकुरद्वारा में निकाले गए श्रद्धांजलि जुलूस में कुछ लोगों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा दिए। जिससे पब्लिक भड़क गई। बाद में नारा लगाने वालों ने अपनी गलती स्वीकारते हुए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए।
कांग्रेस पार्टी की ओर से शनिवार को ठाकुद्वारा में श्रृद्धांजलि जुलूस के नाम से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें हिस्सा लेने के लिए जिला स्तरीय पदाधिकारी और जिलेभर के तमाम कांग्रेसी ठाकुरद्वारा पहुंचे थे। जिलाध्यक्ष डा. एपी सिंह भी यहां मौजूद थे।
इस दौरान जुलूस में शामिल कुछ लोगों ने पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगा दिया जिससे सब चौंक गए। जैसे ही यह नारा पब्लिक के कानों तक पहुंचा, भड़के लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। लोगों की आपत्ति देख कांग्रेसी पदाधिकारियों ने ध्यान दिया तो उन्होंने गलती मानी और कार्यकर्ताओं को फटकार लगाई। नारे को सुधरवाया।
विज्ञापन
इसके बाद श्रद्धंाजलि जुलूस आगे निकला। लेकिन पूरे जुलूस में यह नारा चर्चा का विषय रहा। वहीं क्षेत्र के लोगों में भी इसे लेकर गुस्सा रहा। कांग्रेस पदाधिकारियों ने माना कि धोखे से कार्यकर्ताओं ने गलत नारा लगा दिया। जिसे तत्काल सुधार दिया गया था। इसे जुबान फिसलने का मामला बताया जा रहा है।

कार्यक्रम पाकिस्तान प्रायोजित आतंकी हमले के विरोध में किया गया था। तो ऐसा कैसे हो सकता है कि हम पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगा दें। यह पूरी तरह से अफवाह है। मैं कार्यक्रम में मौजूद था पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए थे। हम आतंकी हमले में मारे गए 18 सैनिकों को श्रद्धांजलि देकर पाकिस्तान को होश में आने की चेतावनी दे रहे थे। - डा. एपी सिंह, जिलाध्यक्ष कांग्रेस