Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Pakbara police in trouble for releasing cow smugglers and burying beef in a pit

UP: गो-तस्करों को छोड़कर गोमांस को गड्ढे में दबाने के मामले में पाकबड़ा पुलिस पर गिरी गाज, जांच के दिए गए आदेश

Wed, 03 Sep 2025 06:51 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पाकबड़ा (मुरादाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, पाकबड़ा (मुरादाबाद) Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 03 Sep 2025 06:51 PM IST
सार

जांच में गो मांस की होने की पुष्टि हुई है। इसके बाद से थाना पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है। एसओजी ने कार को बरामद कर लिया है।

विज्ञापन
Pakbara police in trouble for releasing cow smugglers and burying beef in a pit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

मुरादाबाद के पाकबड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस पर गो-तस्करों को छोड़ देने और बरामद किए गए गोमांस को गड्ढे में दबा देने का गंभीर आरोप लगा है। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद, एसएसपी मुरादाबाद सतपाल अंतिल ने सख्त रुख अपनाते हुए तत्काल जांच के आदेश दिए हैं। इसके बाद सीओ सिविल लाइंस, सीओ हाईवे और एसओजी को मौके पर जांच के लिए भेजा गया और जमीन में दबे हुए मांस को बाहर निकाला गया और इसकी जांच कराई गई। जांच में गो मांस की होने की पुष्टि हुई है। इसके बाद से थाना पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है। एसओजी ने कार को बरामद कर लिया है। अभी चार दिन पहले ही पाकबड़ा थाने में तैनात थाना प्रभारी समेत आधा दर्जन पुलिसकर्मीयों को एसएसपी ने संवेदनहीनता दिखाने के मामले में लाइन हाजिर किया था। इसके बाद भी पुलिस ने इन घटनाओं सबक नही लिया है।

विज्ञापन
Trending Videos

यह घटना सोमवार की रात की है। क्षेत्र की ग्रोथ सेंटर पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने एक कार को रोका, जिसमें से बड़ी मात्रा में गोमांस और दो तस्करों को पकड़ा था। नियमानुसार, पुलिस को इस मामले में तुरंत कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए थी। लेकिन, आरोप है कि चौकी प्रभारी ने इसकी सूचना थाना पुलिस को देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी प्रभारी और थाना पुलिस ने मिलकर एक हैरान कर देने वाला कदम उठाया। उन्होंने गो-तस्करों को बिना किसी कार्रवाई के छोड़ दिया, जबकि बरामद किए गए गोमांस को उमरी सब्जीपुर गांव के जंगल में एक गड्ढा खोदकर दबा दिया। इस तरह, उन्होंने न केवल कानून का उल्लंघन किया, बल्कि अपराध को छिपाने की भी कोशिश की।

विज्ञापन

पुलिस की इस लापरवाही और गैर-कानूनी हरकत की जानकारी किसी अज्ञात व्यक्ति ने सीधे एसएसपी सतपाल अंतिल को दे दी। सूचना मिलते ही एसएसपी ने इस मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने तुरंत सीओ सिविल लाइंस कुलदीप कुमार, सीओ हाइवे राजेश कुमार और एसओजी की टीम को मौके पर भेजा।

अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। उनके निर्देश पर, जिस जगह गोमांस दबाया गया था, उस गड्ढे को खोदा गया और दबे हुए मांस को बाहर निकाला गया। इसके बाद, मांस का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि यह गोमांस ही है। अधिकारियों की मौजूदगी में देर रात तक जांच का सिलसिला जारी रहा। 

एसओजी ने कार को बरामद कर लिया है लेकिन गो तस्कर अभी तक पुलिस की पकड़ में नही आए हैं। अभी चार दिन पहले ही एसएसपी सतपाल अंतिल ने पाकबड़ा थाना प्रभारी विनोद कुमार, एसएसआई सुरेन्द्र सिंह, कस्बा चौकी प्रभारी इजहार अली, एसई विशाल चौधरी और दो सिपाहियों को एक मामले की विवेचना में संवेदानहीनता कर लापरवाही करने के मामले में लाइन हाजिर किया था। अभी तीन दिन पहले ही नये थाना प्रभारी मनोज कुमार की थाने में तैनाती दी गई है।

इन पर हुई निलंबन की कार्रवाई
- इंस्पेक्टर मनोज कुमार, थाना प्रभारी पाकबड़ा
- सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार, चौकी प्रभारी ग्रोथ सेंटर
- सब इंस्पेक्टर महावीर सिंह, थाना पाकबड़ा
- हेड कांस्टेबल, बसंत कुमार
- हेड कांस्टेबल, धीरेंद्र कसाना
- कांस्टेबल मोहित और मनीष
- उप निरीक्षक तस्लीम, यूपी-112 पीआरवी थाना पाकबड़ा
- सिपाही राहुल, यूपी-112 पीआरवी
- कांस्टेबल चालक सोनू सैनी, यूपी-112 पीआरवी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed