फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Painting and home science studies may start from the new session in KGK College

Moradabad News: केजीके काॅलेज में नए सत्र से शुरू हो सकती है चित्रकला और गृह विज्ञान की पढ़ाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
Painting and home science studies may start from the new session in KGK College
मुरादाबाद। नए सत्र में केजीके कॉलेज में चित्रकला-पेंटिंग और गृह विज्ञान विषय की पढ़ाई शुरू हो सकती है। इसके लिए कॉलेज प्रशासन ने गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में विषय की मान्यता के लिए आवेदन किया है। कुलपति का कहना है कि मान्यता देने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। यदि समिति की आख्या सकारात्मक रहती है तो नए सत्र में विद्यार्थियों को इसका लाभ मिल सकता है। वहीं एमजीएम कॉलेज संभल में विज्ञान संकाय शुरू करने की योजना है।
विज्ञापन

अभी तक स्नातक में चित्रकला-पेंटिंग एमएच कॉलेज और गोकुलदास हिंदू गर्ल्स कॉलेज में ही संचालित है। गृह विज्ञान विषय की पढ़ाई गोकुलदास हिंदू गर्ल्स कॉलेज, दयानंद कॉलेज और हिंदू कॉलेज में होती है। केजीके कॉलेज में प्रतिवर्ष बीए संकाय में करीब 11 सौ सीटों पर दाखिले होते हैं, लेकिन चित्रकला और गृह विज्ञान विषय न होने की वजह से छात्राओं को काफी परेशानी होती है। यह दोनों विषय अब स्नातक में अतिरिक्त विषय के रूप में जोड़े जाएंगे। विवि प्रशासन का कहना है कि जितने भी विषयों की मान्यता दी जा रही है, सभी विषय स्ववित्तपोषित माध्यम से ही संचालित किए जाएंगे।
विज्ञापन

वहीं संभल में महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) पीजी कॉलेज 1971 से संचालित है, लेकिन वहां पर विज्ञान संकाय न होने की वजह से विद्यार्थियों को राजकीय डिग्री कॉलेज या फिर एसएम कॉलेज चंदौसी का रुख करना पड़ता है। इससे छात्राओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसको देखते हुए कॉलेज प्रशासन ने स्नातक में विज्ञान संकाय, जिसमें गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान और रसायन विज्ञान के लिए आवेदन किया है। इसके अलावा परास्नातक में भूगोल और गृह विज्ञान विषय की मान्यता लेने के लिए गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के पास आवेदन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------

खुल सकते हैं तीन नए महाविद्यालय
गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में नए सत्र से तीन नए वित्तविहीन कॉलेज की मान्यता के लिए आवेदन किया गया है। यह कॉलेज रामपुर, अमरोहा और मुरादाबाद में हैं। इसके अलावा करीब 15 वित्तविहीन कॉलेजों ने अपने यहां पर विषयों की मान्यता के लिए भी आवेदन किया है।


-------------
संबंधित विषयों के लिए छात्राओं ने काफी पूछताछ की थी। कॉलेज में बीए में दाखिला की संख्या भी घटी है। इसलिए हमने चित्रकला-पेंटिंग और गृह विज्ञान की मान्यता लिए आवेदन किया है। यह विषय सेल्फ फाइनेंस माध्यम से होंगे, लेकिन हमारा प्रयास यही रहेगा कि विद्यार्थियों पर फीस का ज्यादा बोझ न पड़े।
प्रो. सुनील चौधरी, प्राचार्य, केजीके कॉलेज
----------

विज्ञान संकाय न होने के कारण छात्राओं को काफी परेशानी होती है। विज्ञान के दोनों संकाय में 60-60 सीटें और एमए भूगोल और गृह विज्ञान में 30-30 सीटें मिल सकती हैं। हमने विषयों के लिए आवेदन कर दिया है। उम्मीद है कि नए सत्र से पहले गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय से हमें मान्यता मिल जाएगी और विषयों का संचालन शुरू हो सकेगा।

प्रो. योगेंद्र सिंह, प्राचार्य, एमजीएम पीजी कॉलेज, संभल
-----------

मान्यता के लिए समिति बना दी है। समिति कॉलेजाें में जाकर निरीक्षण करेगी। इसके बाद हमें जो आख्या मिलेगी, उसके आधार पर मान्यता की कार्यवाही की जाएगी। - प्रो. सचिन माहेश्वरी, कुलपति, गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed