फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Painter first made a video, then lost his life by consuming poison

Moradabad News: पेंटर ने पहले वीडियो बनाई, फिर जहर खाकर जान गंवाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Sep 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Painter first made a video, then lost his life by consuming poison
मुरादाबाद। कांशीराम नगर में रक्षाबंधन के दिन एक पेंटर ने पहले मोबाइल में वीडियो बनाई। जिसमें वह बोल रहा है पड़ोस में रहने वाली महिला के उत्पीड़न से तंग आकर जान दे रहा हूं। इसके बाद उसने जहर खाकर खा लिया। हालत बिगड़ने पर पत्नी और आस पड़ोस के लोग जिंदगी की आस में उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।
विज्ञापन

मझोला थाना क्षेत्र के कांशीराम नगर निवासी अविनाश सिंह पेंटर था। उसकी पत्नी नरगिस सिंह जिला अस्पताल में संविदा पर सफाई कर्मचारी है। दंपती के दो बेटे हैं। बताया जा रहा है कि अविनाश का पड़ोस में रहने वाली महिला से लंबे समय से विवाद चल रहा है। पिछले साल महिला ने अविनाश के खिलाफ केस दर्ज करा दिया था। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब फिर से महिला उसे जेल भिजवाने की धमकी दे रही थी। बृहस्पतिवार सुबह पत्नी जिला अस्पताल में ड्यूटी करने चली गई थी, जबकि घर में अविनाश और उसके बच्चे मौजूद थे। इसी दौरान अविनाश ने अपने मोबाइल में वीडियो बनाई। जिसमें उसने बताया कि पड़ोसी महिला ने पूरे मोहल्ले को परेशान कर रखा है।
विज्ञापन

मैं उसके उत्पीड़न से तंग आकर जान दे रहा हूं। मेरी मौत के बाद उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। उसने वीडियो को सोशल मीडिया और अपने करीबी लोगों के पास पोस्ट कर दिया। इसके बाद अविनाश ने जहर खा लिया। उसने घर में उल्टियां की तो बच्चों ने अपनी मां को इसकी जानकारी दी। नरगिस ड्यूटी से घर लौट आई और आस पड़ोस के लोगों की मदद से पति को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिवार वालों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वीडियो भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed