फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Painter dies after bike crashes into pole lying on the road.

Moradabad News: सड़क पर पड़े खंभे से टकराई बाइक, पेंटर की मौत

Fri, 21 Aug 2026 02:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Fri, 21 Aug 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Painter dies after bike crashes into pole lying on the road.
ठाकुरद्वारा। काशीपुर से काम कर लौट रहे एक पेंटर की बाइक बीच सड़क पर पड़े बिजली के खंभे से टकरा गई। दुर्घटना में उनकी मौत हो गई। क्षेत्र के गांव रामपुर बलभद्र निवासी दिनेश सिंह (30) पेंटर का काम कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। वह बुधवार शाम को काशीपुर से काम कर बाइक से घर आ रहे थे तभी गांव गुलड़िया और अमर झंडा के बीच में चार दिन से बीच सड़क पर पड़े खंभे से उनकी बाइक टकरा गई जिससे दिनेश सिंह सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गए। उन्हें परिजनों को काशीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उनकी इलाज के दौरान बृहस्पतिवार को मौत हो गई। उनकी मौत से परिवार में भारी गम का माहौल है। उनकी पत्नी राधा, पुत्री कनिका और दीपा का रोते हुए बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed