फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Painter and laborer killed after hitting canter bike

Moradabad: कैंटर ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो की मौत; पुलिस जांच में जुटी

Thu, 29 Jun 2023 07:06 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 29 Jun 2023 07:06 PM IST
सार

कैंटर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पेंटर और मजदूर की मौत हो गई। ये हादसा मूंढापांडे क्षेत्र में अलीगंज-दलपतपुर मार्ग पर रात के वक्त हुआ।

विज्ञापन
Painter and laborer killed after hitting canter bike
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगंज-दलपतपुर मार्ग पर दलपतपुर गांव के पास बुधवार रात कैंटर ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार पेंटर संजय (35) और मजदूर राजेश (27) की मौत हो गई। बुधवार रात दोनों मुरादाबाद में गुलर के पत्ते बेचकर घर लौट रहे थे। पुलिस ने कैंटर चालक को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन

संजय और राजेश मूंढापांडे के मातीपुर मैनी गांव निवासी थे। दोनों मुरादाबाद में ही काम करते थे। बुधवार दोपहर दोनों गुलर के पत्ते बेचने के लिए मुरादाबाद गए थे। रात करीब साढ़े दस बजे वह घर लौट रहे थे। इनकी बाइक मूंढापांडे क्षेत्र में दलपतपुर गांव के पास पहुंची। इसी दौरान पीछे से तेजी से आए कैंटर ने टक्कर मार दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों ने चालक को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और चालक को हिरासत में लिया। हादसे की जानकारी मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। थाना प्रभारी दीपक मलिक ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed