फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Painful death of a young man due to truck collision in Sambhal s Gunnaur

संभल में दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से बैंड ठेली के चालक की गर्दन धड़ से हुई अलग, मौके पर तोड़ा दम

Tue, 02 May 2023 08:17 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गुन्नौर (संभल)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुन्नौर (संभल) Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 02 May 2023 08:17 PM IST
सार

युवक बैंडबाजे की ठेली लेकर मेरठ-बदायूं हाईवे पर पहुंचा तो वह स्टेयरिंग घूमाने के साथ ही झांक कर आगे देख रहा था की कहीं कोई वाहन तो नहीं आ रहा है। इसी दौरान बदायूं दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ठेली में पीछे से टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Painful death of a young man due to truck collision in Sambhal s Gunnaur
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संभल के गुन्नौर थाना क्षेत्र के बदायूं-मेरठ हाईवे पर सोमवार की रात साढ़े बारह बजे करीब बरात की चढ़त के बाद बैंडबाजे वाले बैंड की ठेली को धक्का देकर ले जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने ठेली चालक मोहल्ला सराय निवासी नसीम (31) वर्ष पुत्र शाहिद को टक्कर मार दी। हादसे में ठेली चालक की गर्दन धड़ से अलग हो गई। जिससे ठेली चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आरोपी चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। घटना की तहरीर दी गई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

नसीम शादी में बैंडबाजे की ठेली खींचने का काम करता था। सोमवार की रात मोहल्ला पुवाइया में बैंडबाजे के साथ बरात चढ़वाने गया था। रात साढ़े बारह बजे करीब बरात चढ़वाने के बाद ठेली लेकर लौट रहा था। नसीम बैंडबाजे की ठेली लेकर मेरठ-बदायूं हाईवे पर पहुंचा तो ठेली चालक स्टेयरिंग घूमाने के साथ ही झांक कर आगे देख रहा था की कहीं कोई वाहन तो नहीं आ रहा है। इसी दौरान बदायूं दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ठेली में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक की टक्कर से ठेली चालक की गर्दन धड़ से अलग हो गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि नसीम तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। वह घर की पूरी जिम्मेदारी संभालता था। नसीम का एक तीन साल का पुत्र और एक माह की पुत्री है। इस हादसे से उसकी पत्नी व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की तहरीर थाने में दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed