फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Paddy, sugarcane, jowar crops benefit, fear of loss in vine vegetables

धान, गन्ना,ज्वार की फसल को फायदा, बेल वाली सब्ज्यियों में नुकसान का डर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Paddy, sugarcane, jowar crops benefit, fear of loss in vine vegetables
मुरादाबाद में बारिश। - फोटो : CITY
मुरादाबाद। तीन दिन से लगातार हो रही बारिश अधिकांश फसलों के लिए फायदेमंद हैं। खासकर धान और गन्ने के लिए। वहीं, लगातार हो रही बारिश से सब्जियों की फसल को नुकसान हो सकता है ।
विज्ञापन

जिले में लगातार तीसरे दिन भी गुरुवार को बारिश होती रही। सुबह से शाम तक रुक-रुक कर बारिश हुई। यह बारिश फसलों के लिए काफी लाभकारी है। इस माह में 17 जुलाई तक बारिश नहीं हुई थी। 18 से 21 जुलाई तक लगातार तीन दिन बारिश हुई तो खेतों को कुछ राहत मिली थी। बारिश के इंतजार में बैठे किसानों ने धान की बुआई भी की, लेकिन इसके बाद भी उम्मीद के मुताबिक मानसूनी बारिश नहीं हुई।
विज्ञापन

किसान सिंचाई को लेकर परेशान थे, लेकिन डीजल की बढ़ती कीमतों की वजह से किसान भी इंजन चलाकर रोपाई से कतरा रहे थे। सब बारिश के इंतजार में थे। इंद्रदेव ने किसानों की सुनी और अब बीते तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है। गुरुवार को भी दिन भर रुक रुक कर बारिश होती रही। बारिश से खेतों में सिंचाई की कमी पूरी हुई है। वहीं, बेल वाली सब्जियों टमाटर, लोकी, तोरई, खीरा, भिंडी आदि की फसल के लिए नुकसानदायक हो सकती है। मूंढापांडे के डालचंद ने बताया कि उन्होंने अपने खेत में साढे़ तीन बीघा में अरबी की फसल बोई थी पिछले दिनों आई बारिश से खेतों में पानी भर गया था किसी तरह फसल बचाई थी लेकिन अब फिर डर लग रहा है कि यदि लगातार और तेज बारिश हुई तो फसल का नुकसान हो सकता है। जयप्रकाश का कहना है कि उसने दो बीघा में करेला बोया था, लेकिन बारिश ने होने की वजह से पहले फसल सूख रही थी, लेकिन लगातार बारिश से नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य से अधिक बुवाई की उम्मीद जगी
मुरादाबाद। बारिश के बाद कृषि विभाग को भी धान का लक्ष्य जल्द पूरा होने की उम्मीद जगी है। दरअसल मंडल में धान बुुवाई का 4.97 लाख हेक्टेयर बुआई का लक्ष्य था, जिसके सापेक्ष 21 जुलाई तक 90 प्रतिशत लक्ष्य पूरा हो चुका था। इस बारिश के बाद लक्ष्य से अधिक बुआई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed