फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Paddy procurement to begin on October 1; 13 procurement centers set up in the district.

Moradabad News: एक अक्तूबर से शुरू होगी धान खरीद, जिले में बनाए गए 13 क्रय केंद्र

Thu, 24 Sep 2026 01:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Thu, 24 Sep 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Paddy procurement to begin on October 1; 13 procurement centers set up in the district.
अमरोहा। जिले में किसानों से धान खरीद की प्रक्रिया एक अक्तूबर से शुरू होगी। इसके लिए खाद्य एवं रसद विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। किसानों की सुविधा को देखते हुए जिले में 13 धान क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इस बार सामान्य धान का समर्थन मूल्य 2441 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

मंडी समिति परिसर में दो क्रय केंद्र स्थापित किए जाएंगे। विभागीय अधिकारियों ने केंद्रों पर जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। खरीद के दौरान किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए केंद्रों पर तौल, बोरे और अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। धान खरीद की धनराशि सीधे किसानों के खाते में जाएगी। ई पॉश मशीन पर किसान को अपना अंगूठा लगाना होगा। जिला विपणन अधिकारी अजय प्रताप सिंह ने बताया कि धान खरीद के लिए तैयारियां शुरु कर दी हैं। 13 क्रय केंद्र बनाए जाएंगे। जिससे किसानों को अपना धान बेचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। क्रय केंद्र पर बारदाने की पूरी व्यवस्था रहेगी। पेयजल का भी इंतजाम किया जाएगा। जिससे गर्मी में आने वाले किसानों को किसी तरह की दिक्कत न हो।
विज्ञापन


रबी सीजन के लिए सामान्य और मिनीकिट बीजों की बुकिंग वर्तमान में चल रही है। जिला कृषि अधिकारी मनोज कुमार ने किसानों से समय पर बीजों की बुकिंग कराने की अपील की है। पंजीकृत किसान कृषि विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। बुकिंग में किसी प्रकार की समस्या होने पर किसान अपने ब्लॉक के राजकीय कृषि बीज भंडार प्रभारी से संपर्क कर सकते हैं। जिला कृषि अधिकारी के मुताबिक बुकिंग के बाद ई-लॉटरी के माध्यम से चयन किया जाएगा और पीओएस मशीन के जरिए किसानों को बीज वितरित किए जाएंगे। गेहूं सामान्य तथा सरसों सामान्य और मिनीकिट बीजों की बुकिंग की अंतिम 30 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। उन्होंने किसानों से अनुदान और निशुल्क मिनीकिट बीज प्राप्त करने के लिए निर्धारित समय के भीतर बुकिंग कराने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed