फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Paddy crop suffers heavy damage due to rain; teams conducting surveys.

Moradabad News: बारिश से धान की फसल को हुआ भारी नुकसान, सर्वे कर रहीं टीमें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Paddy crop suffers heavy damage due to rain; teams conducting surveys.
कांठ। तीन दिनों तक लगातार बारिश और तेज हवा के दौरान तहसील क्षेत्र में सबसे अधिक धान की फसल को नुकसान हुआ है। खेतों में खड़ी धान की फसलें बिछ गई हैं। किसानों का कहना है कि जो धान बारिश या हवा में गिर जाता है, उसका दाना भी काला पड़ जाता है और उस फसल को चूहे भी नुकसान पहुंचाते हैं। बारिश से हुए धान की फसल के सबसे अधिक नुकसान को लेकर किसान चिंतित हैं।
विज्ञापन

इधर, गन्ने की फसल को भी नुकसान हुआ है। एसडीएम स्निग्धा चतुर्वेदी के निर्देश पर राजस्व टीमें खेतों में पहुंचकर फसल का सर्वे कर रही हैं। तहसील प्रशासन के अनुसार कांठ क्षेत्र में अब तक 270 से अधिक किसानों की फसलों का सर्वे किया जा चुका है। प्रशासन की ओर से उन किसानों को क्षति का मुआयना दिया जाएगा, जिसकी फसल 33 प्रतिशत या उससे अधिक खराब हुई है। राजस्व टीमों ने फसलों की सर्वे का कार्य मंगलवार को भी किया। एसडीएम ने बताया कि उन किसानों को चिह्नित किया जा रहा है, जिनकी फसल बारिश और तेज हवा के कारण 33 या उसे अधिक प्रतिशत खराब हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed