फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Oxygen runs out, people engaged in line since morning, noisy

ऑक्सीजन हुई खत्म, सुबह से लाइन में लगे लोगों ने किया हंगामा, नोकझोंक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 03:19 AM IST
विज्ञापन
Oxygen runs out, people engaged in line since morning, noisy
मुरादाबाद। शहर की तीन प्रमुख एजेंसियों में से कलिंगा गैस एजेंसी पर मंगलवार की दोपहर ऑक्सीजन खत्म हो गई, जिससे सिलिंडर की रिफिलिंग बंद हो गई। इस पर सुबह से लाइन में लगे लोगों ने हंगामा किया। कर्मचारियों से नोकझोंक हुई, लेकिन सभी को पवन ऑक्सीप्योर एजेंसी पर समझा बुझाकर भेजा गया।
विज्ञापन

मंगलवार को भी दलपतपुर स्थित कलिंगा गैस गौदाम पर सुबह छह बजे से ही लाइन लग गई। करीब आठ बजे से ऑक्सीजन गैस रिफलिंग का काम शुरू किया गया। दोपहर में ऑक्सीजन खत्म हो गई। रिफलिंग बंद होते ही लाइन में लगे लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। लोगों ने पूछा गैस खत्म होने वाली है, इसकी जानकारी पहले से क्यों नहीं दी गई। गुस्साए लोगों को तहसीलदार नितिन तेवतिया ने समझाबुझाकर पवन ऑक्सीप्योर एजेंसी से गैस दिलाने का आश्वासन दिया, तब लोग मानें। लाइन में लगे सभी लोगों को टोकेन दिया गया और उन्हें पवन ऑक्सीप्योर से गैस दिलाई गई। तीमारदार मनोज सिंह, शिववीर, राजेश कुमार, इस्लामुद्दीन, जफर, वाजिद, रवि सक्सेना ने बताया कि ऑक्सीजन मिलने में आठ से दस घंटे का समय लग गया।
विज्ञापन

अब पुलिस लाइन के पास ब्लैक में ऑक्सीजन मिलने का ऑडियो वायरल
ऑक्सीजन की जहां एक ओर किल्लत है। ऑक्सीजन के अभाव में लोगों की जान जा रही है, वहीं कुछ लोगों ने ऑक्सीजन की कालाबाजारी करने का धंधा बना लिया है। ऑक्सीजन की कालाबाजारी को लेकर एक धंधेबाज से बातचीत का फिर ऑडियो वायरल हुआ है। ऑडियो में पुलिस लाइन के पास की लोकेशन बताई जा रही है। वायरल आडियो में आक्सीजन सिलेंडर को पंद्रह हजार रुपए बतौर सिक्योरिटी और आक्सीजन के बारह हजार रुपये मांगे जा रहे हैं। जरूरतमंदों को यह बताया जा रहा है कि इतने में भी मिल जाए तो वह भी बड़ी बात है। इस तरह ऑक्सीजन गैस सिलिंडर की कीमत 27 हजार रुपय बताई जा रही है। याद रहे कि सोमवार को धंधेबाजों से बातचीत के दो ऑडियो वायरल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्वात्रा गैस एजेंसी पर पहुंचे ऑक्सीजन के दो कैप्सूल, आपूर्ति जारी
क्वात्रा गैस एजेंसी पर मंगलवार को ही दो कैप्सूल उत्तराखंड से पहुंचे। एजेंसी संचालक विपिन क्वात्रा ने बताया कि ऑक्सीजन की कोई समस्या नहीं है। आज ही दो कैप्सूल आए हैं। रोजाना ऑक्सीजन आ रही है। डॉक्टर के पर्चे, कोविड रिपोर्ट आदि कागजों पर तहसील के कर्मचारी ऑक्सीजन दिलवा रहे हैं। जिसे टोकन दिया जाता है, उसे गोदाम के कर्मचारी गैस दे देते हैं।

अधिकारी नहीं उठाते फोन, लोग होते हैं परेशान
ऑक्सीजन की किल्लत को दूर करने के लिए अधिकारी कितना संजीदा हैं, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि नियुक्त मजिस्ट्रेट किसी भी कॉल को रिसीव नहीं कर रहे हैं। परेशान तीमारदार प्रयास करते रहे, लेकिन कॉल नहीं उठी। तीमारदारों ने अमर उजाला को बतया कि मजिस्ट्रेट के नंबर नहीं उठ रहे हैं। क्वात्रा गैस एजेंसी, लाकड़ी लाकड़ी फाजलपुर के मजिस्ट्रेट बृजेश त्रिपाठी को नंबर 6388675514 है, जबकि कलिंगा गैस एजेंसी, दलपतपुर के मजिस्ट्रेट तहसीलदार सदर के नंबर 9454416875 और कॉमन आक्सीप्योरए डिलारी रोड पर नायब तहसीलदार 9454416887 के नंबर पर मंगलवार को दिनभर बात करने की कोशिश की जाती रही, लेकिन ये नंबर नहीं उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed