{"_id":"612697548ebc3e79c749eb25","slug":"oxygen-plant-will-be-set-up-near-dhobi-ghat-in-women-s-hospital-city-news-mbd400409891","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला अस्पताल में धोबी घाट के पास लगेगा ऑक्सीजन प्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला अस्पताल में धोबी घाट के पास लगेगा ऑक्सीजन प्लांट
विज्ञापन
मुरादाबाद। महिला अस्पताल में स्वीकृत ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट के लिए स्थान चिह्नित कर लिया गया है। महिला अस्पताल में धोबी घाट के पास प्लांट की स्थाना की जाएगी। बुधवार को डीएम ने चिह्नित स्थान का जायजा लिया। साथ ही जिला अस्पताल के प्लांट को भी देखा। वहीं, एक दो दिनों में जिला अस्पताल में प्लांट की मशीन आ जाएंगी।
जिले में छह ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट लगाए जा रहे हैं। तीन प्लांट बनकर तैयार हो गए हैं, लेकिन महिला अस्पताल में अभी स्थान का चयन नहीं हो पाया था। बुधवार को डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने प्लांट के लिए चिह्नित धोबी घाट के पास के स्थल का जायजा लिया।
निरीक्षण के बाद चिह्नित स्थान को प्लांट के लिए स्वीकृति दे दी। वहीं, जिला अस्पताल के प्लांट का भी निरीक्षण किया। डीएम ने बताया कि एक दो दिनों में जिला अस्पताल के प्लांट के लिए मशीन आ जाएगी। इसके बाद प्लांट शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने एमसीएच विंग की भी जानकारी ली।