{"_id":"60e4b5b18ebc3e9eb1286fe2","slug":"oxygen-generation-plant-to-be-set-up-in-district-hospital-work-started-city-news-mbd394807646","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में लगेगा ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट, काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में लगेगा ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट, काम शुरू
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोरोना की संभावित तीसरी लहर को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। जिला अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों को ऑक्सीजन की कमी न हो इसके लिए ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट लगेगा। पीएम केयर फंड से होने वाले प्लांट के निर्माण के लिए डीआरडीए ने फाउंडेशन का काम शुरू कर दिया है।
दूसरी लहर में अस्पतालों में बेडों और ऑक्सीजन की सबसे अधिक मारामारी रही। संक्रमित मरीजों को न तो बेड मिल रहे थे और न ही ऑक्सीजन। ऑक्सीजन प्लांटों पर लोग सिलिंडर लेकर खड़े रहते थे। फिर भी ऑक्सीजन की आपूर्ति नहीं हो पाती थी। आने वाले दिनों में विशेषज्ञों ने तीसरी लहर की संभावना व्यक्त की। इस लहर में मरीजों को ऑक्सीजन की कमी से न जूझना पड़े, इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।
पीएम केयर फंड से जिला अस्पताल में ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट की स्थापना की जाएगी। अस्पताल के पिछले हिस्से में डायलिसिस यूनिट के पास फाउंडेशन निर्माण का काम भी शुरू हो गया है। अस्पताल प्रशासन का दावा है कि इस प्लांट से हर दिन करीब एक हजार लीटर ऑक्सीजन की सप्लाई होगी। अस्पताल के सभी 187 बेड ऑक्सीजन युक्त होंगे।