फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   oxigen pipe line be complete

Moradabad News: सीएमओ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 06:00 AM IST
विज्ञापन
oxigen pipe line be complete
मुरादाबाद। जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना संक्रमण को लेकर की जा रही तैयारियों की जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने समीक्षा की। बैठक में उन्होंने शरीफ नगर में ऑक्सीजन की पाइप लाइन को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इसके अलावा सैंपल की संख्या में बढ़ोतरी करने और नौ जनवरी से शुरू होने वाले टीकाकरण अभियान से संबंधित निर्देश दिए।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एमसी गर्ग ने कहा कि मॉक ड्रिल में शरीफ नगर सीएचसी पर ऑक्सीजन की पाइप लाइन में समस्या सामने आई थी। इसके उपकरण सीएचसी पर हैं। संबंधित एजेंसी से बात कर इसे ठीक करवाने को कहा है। इसके अलावा जिला अस्पताल व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आने वाले बुखार, खांसी-जुकाम के मरीजों के सैंपल लेने के भी निर्देश दिए हैं, ताकि सैंपल की संख्या में बढ़ोतरी की जा सके। उन्होंने कहा कि नौ जनवरी से टीकाकरण अभियान चलाया जाना है। इसमें सभी गर्भवती महिलाओं और शिशुओं का टीकाकरण किया जाना सुनिश्चित करने को कहा है। इस दौरान डिप्टी सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह, डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव, डॉ. संजीव बेलवाल, डीआईओएस डॉ. अरुण कुमार दुबे, बीएसए बुद्ध प्रिय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed