फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Outrage erupted against the brutality against a female doctor

Moradabad News: महिला डॉक्टर से दरिंदगी के विरोध में फूटा आक्रोश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2024 07:05 AM IST
विज्ञापन
Outrage erupted against the brutality against a female doctor
मुरादाबाद। कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी के विरोध में शहरवासियों में जबरदस्त आक्रोश है। रविवार को मुरादाबाद के तमाम सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने कैंडल मार्च निकाला और आंबेडकर पार्क में डॉक्टर को श्रद्धांजलि दी। लोगों ने हत्यारोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की।
विज्ञापन

रविवार शाम मुरादाबाद के तमाम सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी गांधी पार्क में एकत्र हुए। कोलकाता में हुई घटना के साथ देश के अन्य क्षेत्रों में बेटियों के विरुद्ध हुई बर्बरता के विरोध में कैंडल मार्च निकाला। पदाधिकारी हाथों में मोमबत्ती लेकर नारेबाजी करते हुए जैन मंदिर होते हुए आंबेडकर पार्क सिविल लाइंस पहुंचे। यहां पर पुष्प अर्पित कर व भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर मोमबत्ती लगाकर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

इस दौरान सभी ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। कैंडल मार्च में मुरादाबाद की बेटियाें एवं महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान सरदार गुरविंदर सिंह, नीतू सक्सेना, डॉ. विशेष गुप्ता, रमेश आर्य आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
ये संगठन हुए शामिल
कैंडल मार्च में मुख्य रूप से मुरादाबाद नागरिक समाज, परिवर्तन दि चेंज, आओ हाथ बढ़ाएं, पराग ह्यूमन फाउंडेशन, अल्फाज अपने फाउंडेशन, आर्य समाज, ईवाईएलएम बैठक फाउंडेशन, आप सबकी रसोई, प्रकृति सेवा समिति, कृति फाउंडेशन ट्रस्ट, वर्क चैप्टर मुरादाबाद, रोबिन हुड आर्मी, सोशल फाउंडेशन, उम्मीद संस्था, बढ़ते कदम, सीता रसोई, साहित्यिक मुरादाबाद, पतंजलि योग समिति, आर्य वीर दल, प्यूपिल फॉर एनिमल, डीपीजीएस स्कूल, आदि संस्थाएं शामिल रहीं। पदाधिकारियों ने कहा कि मंगलवार को इसी संदर्भ में कंपनी बाग में एक बैठक का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed