फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Outpost incharge line spot who beat BJP leaders

भाजपा नेताओं को पीटने वाले चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Outpost incharge line spot who beat BJP leaders
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र के ग्रीन ऑर्चिड में भाजयुमो के महानगर अध्यक्ष अभिषेक चौबे समेत तीन भाजपाइयों की पिटाई करने के आरोपों में घिरे लाकड़ी फाजलपुर चौकी इंचार्ज बालेंद्र यादव को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इसके अलावा पूरे प्रकरण की जांच एएसपी को सौंपी गई है। माना जा रहा है कि विस्तृत जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन

मझोला थानाक्षेत्र में दिल्ली रोड स्थित ग्रीन ऑर्चिड में नाइट कर्फ्यू में शुक्रवार देर रात नए साल की पार्टी चल रही थी। पार्टी का आयोजन कालोनी वासियों की ओर से किया गया था। नए साल के स्वागत में डीजे पर डांस किया जा रहा था। आरोप है कि इस दौरान वहां भाजपा नेता निखिल यादव के साथी पहुंच गए थे। जिसका वहां मौजूद लोगों ने विरोध किया था। इसी बात को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। सूचना मिलने पर भाजयुमो के महानगर अध्यक्ष अभिषेक चौबे भी पहुंच गए थे। इसके बाद जमकर हंगामा और मारपीट हुई।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर लाकड़ी फाजलपुर चौकी इंचार्ज बालेंद्र यादव व अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए थे। आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने अभिषेक की पिटाई की थी। भाजयुमो के महानगर मंत्री अभिषेक राठौर महानगर उपाध्यक्ष हेमंत चौधरी को पीटा था। इस मामले में कालोनी में तीन केस दर्ज किए गए हैं। एक केस पुलिस की ओर से, दूसरा केस पंकज मदान और तीसरा केस गौरव की ओर से दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर भाजयुमो के पदाधिकारियों ने सामूहिक इस्तीफा की घोषणा की थी। इसके अलावा भाजपा विधायक रितेश गुप्ता, राजेश कुमार, एमएलसी जय पाल सिंह व्यस्त समेत अन्य भाजपा नेताओं ने एसएसपी से मिले थे। उन्होंने लाकड़ी फाजलपुर चौकी इंचार्ज बालेंद्र यादव और अन्य पुलिस कर्मियों पर पिटाई करने का आरोप लगाया था।

एसएसपी बबलू कुमार ने चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया है। जबकि पूरे प्रकरण की जांच एएसपी सागर जैन को सौंपी गई है। एएसपी ने बताया कि चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed