फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Outpost in-charge and two soldiers suspended for providing protection to smugglers

तस्करों को संरक्षण देने के आरोप में चौकी प्रभारी और दो सिपाही निलंबित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 02:46 AM IST
विज्ञापन
Outpost in-charge and two soldiers suspended for providing protection to smugglers
मुरादाबाद। अवैध वसूली कर गोकशी और नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों को संरक्षण देने के आरोप में एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने मझोला थाने की जयंतीपुर चौकी के प्रभारी और दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। तीनों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

कार्रवाई के दायरे में आए चौकी प्रभारी मनोज कुमार, सिपाही अर्जुन कुमार और सिपाही टीनू पाल के खिलाफ खिलाफ एसएसपी को शिकायत मिली थी कि वे गोकशी करने वालों और नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों को संरक्षण दे रहे हैं। बदले में इन लोगों से मोटी रकम वसूल रहे हैं। एसएसपी ने इसकी जांच एएसपी अनिल कुमार को सौंपी थी। एएसपी ने जांच में गोकशी के एक आरोपी का चौकी परिसर में चौकी प्रभारी के साथ उठना-बैठना पाया। साथ ही क्षेत्र में स्मैक, चरस आदि का धंधा बढ़ने की जानकारी मिली। चौकी प्रभारी के साथ ही दो सिपाहियों की भूमिका भी गड़बड़ पाई गई। एएसपी की इस रिपोर्ट के बाद एसएसपी ने तीनों को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि हाल ही में जयंतीपुर चौकी में तैनात एक दरोगा पर छेड़छाड़ पीड़िता से रिश्वत मांगने का आरोप लगा था। उस मामले में एसओ के खिलाफ मुकदमा भी पंजीकृत किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
जयंतीपुर पुलिस चौकी के प्रभारी मनोज कुमार और दोनों सिपाहियों के खिलाफ कई शिकायतें मिलीं थीं। इन शिकायतों की जांच कराने पर पाया गया कि गोकशी के आरोपी का चौकी में आना-जाना है। इसके अलावा अन्य गैरकानूनी धंधों पर नियंत्रण न लगा पाने के चलते चौकी प्रभारी व दो सिपाहियों को निलंबित किया गया है।
- प्रभाकर चौधरी, एसएसपी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed