फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Out of 50 thousand 352 candidates, only 1876 remained absent

Moradabad News: 50 हजार 352 अभ्यर्थियों में से सिर्फ 1876 रहे अनुपस्थित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
Out of 50 thousand 352 candidates, only 1876 remained absent
मुरादाबाद। पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से मुरादाबाद जनपद में 54 केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया गया। दो दिन होने वाली परीक्षा के पहले दिन शनिवार को दोनों पालियों में करीब 50 हजार 352 अभ्यर्थी पंजीकृत रहे। इसमें से सिर्फ दोनों पालियों में 1876 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दोनों पालियों में 96.27 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। अभ्यर्थियों ने कहा कि रीजनिंग के सवाल लंबे थे। इसकी वजह से उन्हें पढ़ने में समय लगा। हालांकि हिंदी के सवाल काफी आसान रहे।
विज्ञापन

परीक्षा का आयोजन दो पालियों में हुआ। पहली पाली सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक हुई। पहली पाली के अभ्यर्थी सुबह सात बजे से और दूसरी पाली में पंजीकृत अभ्यर्थी दोपहर 12 बजे से ही केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। पहली पाली में पंजीकृत 25176 में से 24278 अभ्यर्थी परीक्षा देने आए और 898 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। दूसरी पाली में 25176 अभ्यर्थियों में से 24198 उपस्थित रहे और 978 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न करवाने के लिए सभी परीक्षा केंद्र 18 सेक्टर में बांटे गए थे और प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक पर्यवेक्षक की नियुक्ति की गई थी।
विज्ञापन


महिला अभ्यर्थियों के खुलवा दिए बाल
परीक्षा में सतर्कता इस कदर थी कि परीक्षा केंद्रों पर पुलिस कर्मियों ने महिला अभ्यर्थियों की गहनता से जांच की। केंद्रों पर पहुंची अभ्यर्थियों के बालों में लगी रबड़ खुलवा दी गई। हाथों से कंगन भी उतरवाए गए। इसके अलावा जूते उतरवाकर जांच की और मोजे भी उतरवाए गए। बेल्ट आदि भी बाहर ही रखवा ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की कार्यप्रणाली से संबंधित पूछे सवाल
परीक्षा में साइबर अपराध, जांच अधिकारी की जिम्मेदारी, एटीएम पर कार्ड क्लोनिंग, मॉब लिंचिंग के प्रयास के समय की स्थिति को संभालने, स्थानीय निकाय चुनावों को सकुशल संपन्न करवाने, दंगा प्रभावित बहु धार्मिक इलाके के समय की स्थिति को संभालने के लिए होने वाले प्रयासों आदि से संबंधित सवाल भी पूछे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed