फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Out of 1260 presiding officers involved in training

Moradabad News: प्रशिक्षण में शामिल 1260 पीठासीन अधिकारियों में से 10 लिखित परीक्षा में हुए फेल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
Out of 1260 presiding officers involved in training
मुरादाबाद। जिले में लोकसभा चुनाव को लेकर यहां चल रहे प्रशिक्षण में बृहस्पतिवार को 10 और पीठासीन अधिकारी लिखित परीक्षा में फेल हो गए। इसी के साथ पिछले दो दिनों के प्रशिक्षण के दौरान हुई लिखित परीक्षा में फेल होने वाले पीठासीन अधिकारियों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है। प्रशिक्षण के दौरान 47 पीठासीन अधिकारी और 43 प्रथम मतदान अधिकारी भी अनुपस्थित रहे। डीएम मानवेंद्र सिंह ने सभी अनुपस्थित कार्मिकों का एक दिन का वेतन रोकने के साथ विभागीय कार्रवाई के भी आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

जिले में 19 अप्रैल को मतदान होगा। इसके लिए नियुक्त पीठासीन अधिकारी और प्रथम मतदान अधिकारियों को यहां राजकीय पुरुष व महिला पॉलिटेक्निक में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दूसरे दिन दोनों प्रशिक्षण केंद्रों पर दोनों पालियों में 1260 पीठासीन व 1260 प्रथम मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षण के लिए बुलाया गया था। जिसमें 47 पीठासीन व 43 प्रथम मतदान अधिकारी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

सीडीओ सुमित यादव ने बताया कि डीएम मानवेंद्र सिंह ने प्रशिक्षण स्थल पहुंच प्रशिक्षण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी से गंभीरता के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने के भी निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कार्मिकों से निर्वाचन कार्य से जुड़ा प्रश्न भी पूछा। सीडीओ ने कहा कि अनुपस्थित पीठासीन अधिकारियों, प्रथम मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षण के लिए अंतिम अवसर प्रदान करते हुए उनसे 29 मार्च को द्वितीय पाली में संबंधित प्रशिक्षण स्थल पर निर्धारित समय पर उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त करने का निर्देश दिया है। इसके बाद भी अनुपस्थित पाए जाने पर एफआईआर की चेतावनी भी दी गई है। सीडीओ ने बताया कि इसके अलावा दोनों प्रशिक्षण स्थलों पर 1260 पीठासीन अधिकारियों की प्रशिक्षण से संबंधित बहुविकल्पीय प्रश्नावली की लिखित परीक्षा हुई। जिसमें 10 पीठासीन अधिकारी फेल हो गए। फेल हुए तथा अनुपस्थित कार्मिकों को प्रशिक्षण के लिए शुक्रवार को बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article