फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Our own hands are stained with the blood of our own people

Moradabad News: अपने ही रंग रहे अपनों के खून से हाथ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Our own hands are stained with the blood of our own people
मुरादाबाद। जिले में हाल ही में रिश्तों के खून के कई ऐसे मामले सामने आए हैं जिन्होंने समाज को झकझोर कर रख दिया है। कहीं पति ने पत्नी की हत्या कर दी तो कहीं पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति को मौत के घाट उतरवा दिया। इतना ही नहीं शुक्रवार को तो भाई ने अपनी बहन की हत्या कर दी और मां पर चाकू से हमले किए। जबकि पाकबड़ा थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपने ही परिवार को फंसाने के लिए प्रेमी से एक निर्दोष युवक की हत्या करा दी थी।
विज्ञापन

सिविल लाइंस के नया गांव पीएसी निवासी इलेक्ट्रीशियन विनोद उर्फ विक्की ने बुधवार की दोपहर होली वाले दिन अपनी पत्नी ममता की चाकू से गला रेतकर हत्या कर थी। इसके बाद उसने अपने पेट में चाकू मारकर आत्महत्या कर ली थी। वह पत्नी को उसके मायके में होली मिलने की बात कहकर चला था। रास्ते में सोनकपुर ओवर ब्रिज के पास जंगल में प हत्या करने के बाद अपनी जान दे दी थी।
विज्ञापन

संभल जिले के बहजोई निवासी अनिकेत शर्मा की हत्या उसके पिता बाबूराम शर्मा ने बीमे की रकम हड़पने के लिए सुपारी देकर करा दी थी। 16 नवंबर की रात कुंदरकी थाना क्षेत्र में अनिकेत का शव मिला था। हत्या को हादसा दर्शाने की कोशिश की थी। हालांकि पुलिस की जांच में पिता की करतूत का खुलासा हुआ था। भोजपुर थाना क्षेत्र के गोधी गांव निवासी अख्तर अली (43) की हत्या उसकी पत्नी शबीना ने अपने प्रेमी अल्ताफ से करा दी थी।अल्ताफ अख्तर अली का सगा बहनोई है। दोनों एक ही गांव में रहते थे। अल्ताफ ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर बहाने से अपने साले को बुलाया और उसकी नहर में डुबो कर मार दिया है। 30 जनवरी को अख्तर अली की लाश मिली थी। इस मामले में पुलिस ने अख्तर की पत्नी, उसके बहनोई और बहनोई के दो साथी गिरफ्तार किए थे। लालच, अवैध संबंध, धोखा, शक और पारिवारिक विवाद के कारण की जा रहीं इन हत्याओं को सिलसिला यहीं नहीं थमा। शुक्रवार की दोपहर शहर की बुद्धि विहार कॉलोनी में बीटेक कर चुके हार्थिक ने अपनी बहन की चाकू से गोद कर हत्या कर दी। उसने अपनी मां नीलिमा पर भी चाकू से हमला किया। वह जिला अस्पताल में भर्ती है। बताया जा रहा है कि हार्दिक किसी लड़की से प्रेम करता था और उससे शादी करना चाहता था। मां बहन ने विरोध किया तो उसने इस घटना को अंजाम दे दिया। 18 जनवरी की रात रात पाकबड़ा के उमरी सब्जीपुर गांव में तीन भाइयों ने अपनी बहन काजल और उसके प्रेमी अरमान की पीट- पीटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद तीनों भाइयों ने दोनों के शव गांगन नदी किनारे दबा दिए थे। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया था। जिसमें सामने आया था कि युवती और दूसरे समुदाय के युवक अरमान को तीनों भाइयों ने आपत्ति जनक हालत में पकड़ लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed