फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Orphaned children in the Corona period will be cared for in the Shishu Sadan

कोरोना काल में अनाथ हुए बच्चों की शिशु सदन में होगी देखभाल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 02:37 AM IST
विज्ञापन
Orphaned children in the Corona period will be cared for in the Shishu Sadan
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर ने बहुत से परिवारों की खुशियां छीन ली हैं। बच्चों के सिर से माता-पिता का साया छीनकर उन्हें अनाथ बना दिया है। प्रदेश सरकार ने ऐसे बच्चों की देखभाल का जिम्मा लिया है। चाइल्ड लाइन और बाल कल्याण समिति के माध्यम से ऐसे बच्चों की शिशु सदन में देखभाल की जाएगी।
विज्ञापन

जिला प्रोबेशन अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि जिले में भी कोरोना वायरस के संक्रमण के दौरान जिन बच्चों ने अपने माता-पिता या अभिभावकों को खो दिया है या उनके माता पिता कोरोना संक्रमण के चलते अस्पताल में उपचार करा रहे हैं। इस कारण उन बच्चों की देखरेख करने वाला कोई नहीं है, ऐसे में 18 वर्ष से कम आयु वर्ग वाले बच्चों के पुनर्वासन की व्यवस्था कराई जाएगी। संरक्षण अधिकारी शिवांगी शर्मा ने बताया कि जिन बच्चों के माता-पिता कोरोना को मात देने के लिए अस्पताल में भर्ती हैं या उनकी मौत हो चुकी या किसी अन्य कारण से बच्चों की देखभाल करने वाला परिवार में कोई नहीं है तो ऐसे बच्चों का शिशु सदन में लालन पालन किया जाएगा। यदि आपके पड़ोस में ऐसे बच्चे हैं तो चाइल्ड लाइन के हेल्प लाइन नंबर 1098 या महिला 181 पर जानकारी दे सकते हैं। इसकी सूचना जिलाधिकारी और राज्य बाल संरक्षण आयोग को भी दी जा सकती है। ऐसे बच्चों को बाल कल्याण समिति के माध्यम से आश्रय गृह में रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed