फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP: Orders worth crores stuck due to boycott of Turkiye, goods reached ports, exporters of Moradabad worried

UP: तुर्किये के बहिष्कार से करोड़ों के ऑर्डर फंसे, बंदरगाहों में पहुंचा सामान, मुरादाबाद के निर्यातक परेशान

Tue, 20 May 2025 02:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Tue, 20 May 2025 02:23 AM IST
सार

तुर्किये के पाकिस्तान को समर्थन देने के बाद मुरादाबाद के निर्यातकों ने नए ऑर्डर रद्द कर दिए हैं। लेकिन उनमें पुराने ऑर्डरों के भुगतान और माल के अटकने को लेकर चिंता है। निर्यातकों ने बताया कि तुर्किये से सजावटी व दैनिक उपयोग के सामानों के ऑर्डर मिलते हैं।

विज्ञापन
UP: Orders worth crores stuck due to boycott of Turkiye, goods reached ports, exporters of Moradabad worried
निर्यात - फोटो : Istock

विस्तार

पाकिस्तान का समर्थन करने के बाद से देशभर में विभिन्न माध्यमों से हो रहे तुर्किये के बहिष्कार से बड़ा संदेश जा रहा है। शहर के कुछ निर्यातकों को तुर्किये से हाल ही में ऑर्डर मिले थे, उन्होंने राष्ट्र प्रथम की बात कहते हुए ऑर्डर रद्द कर दिए।

विज्ञापन


अब चिंता उन निर्यातकों को है, जिन्हें कई माह पहले ऑर्डर मिले थे और माल तैयार होकर बंदरगाहों पर पहुंच चुका है। कारोबारियों को भय है कि यदि तुर्किये के आयातकों ने भी ऑर्डर निरस्त कर दिए तो काफी नुकसान होगा। 
विज्ञापन


मुरादाबाद के निर्यातकों को बड़ी मात्रा में तुर्किये से सजावटी व दैनिक उपयोग के सामानों के ऑर्डर मिलते हैं। इनमें गार्डन फर्नीचर, कैंडल स्टैंड, रेस्टोरेंट में प्रयोग होने वाले कई सामान, बाथरूम एसेसीरिज, प्लांटर आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 200 करोड़ का कारोबार तुर्किये के साथ हो रहा है। अब शहर के निर्यातक वहां के आयातकों से लगातार संपर्क कर रहे हैं और बातचीत में तनाव का कोई जिक्र नहीं कर रहे हैं। निर्यातकों का कहना है कि एक बार पुराने ऑर्डर का भुगतान मिल जाए, फिर तुर्किये से व्यापार नहीं करेंगे।

इस बीच निर्यातकों पर दामों में रियायत का दबाव भी पड़ रहा है। उन्होंने कोई भी छूट देने से इन्कार कर दिया है। कुछ निर्यातकों ने तुर्किये के आयातकों को ऑटो पार्ट्स भी बनाकर भेजे हैं, जिनका पेमेंट अटका है। जानकारों का कहना है कि तुर्किये व चीन के अच्छे संबंध हैं।

यहां के ऑर्डर चीन की तरफ शिफ्ट हो सकते है। अमेरिका के टैरिफ के बीच चीन को बेहतर बाजार भी मिलेगा। ऐसे में मुरादाबाद के निर्यातकों पर प्रभाव पड़ सकता है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि जब बात देश की हो तो नुकसान पीछे छूट जाता है। 

इन उत्पादों के कंटेनर भेजे गए हैं तुर्किये 
मुरादाबाद से तुर्किये को एल्युमिनियम, स्टील, पीतल, लकड़ी, लोहे से बने उत्पाद भेजे गए हैं। मुरादाबाद में बनने वाली केक प्लेट, प्लांटर, बाउल, टोटियां भी अच्छी संख्या में भेजी गई हैं। निर्यातकों का कहना है कि जो ऑर्डर तुर्किये से पहले मिल चुके थे, उनका शिपमेंट हो गया है।

तैयार उत्पादों को वहां भेजने के बाद कारोबार पर बात नहीं की जाएगी। दूसरी ओर शहर के टूर एंड ट्रैवल्स कंपनी संचालक पहले ही तुर्किये की बुकिंग रद्द कर चुके हैं। तुर्किये के साथ अजरबैजान की बुकिंग भी बंद है। 

मेरा तुर्किये के आयातकों के साथ अच्छा काम है। कई ऑर्डर तैयार कर भेजे गए हैं, जो रास्ते में हैं। अब चिंता है कि यदि वहां के आयातकों ने भी बहिष्कार कर दिया तो पैसा डूब जाएगा। पाक के समर्थन में उतरे तुर्किये से नए ऑर्डरपर कोई बातचीत नहीं की है। - सतपाल, निर्यातक 

यहां से अच्छी लागत के ऑर्डर तैयार कर तुर्किये भेजे गए हैं। नुकसान की चिंता बेशक है, लेकिन देश से बढ़कर कुछ नहीं। हम हालात सामान्य होने तक तुर्किये से किसी प्रकार की व्यापारिक बातचीत नहीं करेंगे।  - अब्दुल अजीम, निर्यातक 

हम अमेरिका व यूरोपीय देशों के साथ अच्छा व्यापार कर रहे हैं। तुर्किये से पाकिस्तान के समर्थन की उम्मीद नहीं थी। हमारे निर्यातकों ने जो माल यहां से भेजा है, उसका पेमेंट मिलना चाहिए। हम तुर्किये से नए ऑर्डर नहीं ले रहे हैं। - नीरज खन्ना, उपाध्यक्ष, ईपीसीएच

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed