फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Opposed the order for the demolition of Jauhar University buildings.

Moradabad News: जाैहर यूनिवर्सिटी के भवनों के ध्वस्तीकरण के आदेश का किया विरोध

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Opposed the order for the demolition of Jauhar University buildings.
ठाकुरद्वारा। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जौहर यूनिवर्सिटी रामपुर के 38 भवनों के ध्वस्तीकरण के आदेश के विरोध में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने सहित कई मांगों को लेकर नगर में जुलूस निकाला। प्रदर्शन कर एसडीएम के माध्यम से अपनी मांगों का ज्ञापन राष्ट्रपति को भेजा है। कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए एसडीएम दफ्तर पहुंचे। वहां उन्होंने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। एसडीएम के न मिलने पर उन्होंने अपना राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उनके कार्यालय में दिया। ज्ञापन में सोनम वांगचुक और नेहा वोरा के अनशन का समर्थन करते हुए उनके जीवन की रक्षा करने, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने, नई शिक्षा नीति को समाप्त कर शिक्षा का निजीकरण बंद करने, नीट परीक्षा प्रपत्र लीक होने के बाद छात्र-छात्राओं के आत्महत्या करने के मामले में शिक्षा मंत्री को इसके लिए जिम्मेदार बताते हुए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। प्रदर्शन में सीपीएम के जिला सचिव सईद सिद्दीकी, वीर सिंह, गुलशेर अली ,महावीर सिंह, नासिर अली आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed