{"_id":"6aa07638e0c239d26c0fdf8b","slug":"opposed-the-eviction-from-kanshiram-colony-thakurdwara-news-c-279-1-mo11005-117336-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: कांशीराम कॉलोनी खाली कराने का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: कांशीराम कॉलोनी खाली कराने का किया विरोध
Wed, 09 Sep 2026 02:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Wed, 09 Sep 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। जर्जर कांशीराम कॉलोनी को डीएम के आदेश पर नगर पालिका प्रशासन खाली करने की कार्रवाई कर रहा है। मंगलवार को भी नगर पालिका की टीम कॉलोनी में पहुंची। टीम के सदस्यों ने जर्जर आवासों को खाली कराने के लिए संबंधित आवंटन धारकों को नोटिस देने की कोशिश की लेकिन उन्होंने नोटिस लेने से इन्कार कर दिया।
नगर पालिका के कर्मचारियों ने चिह्नित किए गए 36 आवासों पर नोटिस चस्पा करने का प्रयास किया तो महिलाओं ने इसका विरोध कर कर्मचारियों को वापस लौटा दिया। कर्मचारियों ने इसकी जानकारी नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार खरवार को दे दी है।
अधिशासी अधिकारी का कहना है कि कॉलोनी के अधिकांश भवन जर्जर हो गए हैं। इसलिए उसमें रहने वाले परिवारों को हादसे से बचाने के लिए उनको खाली कराना जरूरी है। उन्होंने नोटिस न लेने पर संबंधित कॉलोनी के लोगों को डाक से भिजवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
उधर, कॉलोनी के लोगों ने मंगलवार को प्रदर्शन कर कॉलोनी को खाली कराने का विरोध किया। उनका कहना था कि उन्हें आसरा कॉलोनी के जिन कमरों में शिफ्ट कराया जा रहा है उनमें न तो बिजली है और न ही पानी की सुविधा है। उनमें उनका पूरा परिवार वहां नहीं रह सकता है।