{"_id":"66a6e58bdc7fb9d79f0d3056","slug":"opportunity-till-31-to-get-admission-in-graduation-moradabad-news-c-15-1-mbd1005-447791-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: स्नातक में दाखिला लेने के लिए 31 तक का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: स्नातक में दाखिला लेने के लिए 31 तक का मौका
विज्ञापन
मुरादाबाद।
कॉलेजों में स्नातक में दाखिला लेने के लिए अब विद्यार्थियों के पास दो दिन का ही समय शेष रह गया है। प्रवेश प्रभारियों का कहना है कि निर्धारित समय में यदि विद्यार्थियों ने फीस जमा नहीं करवाई तो दाखिला पूरा नहीं माना जाएगा।
कॉलेजों में स्नातक प्रथम सेमेस्टर की दाखिला प्रक्रिया 11 जुलाई से शुरू हुई थी। हिंदू कॉलेज में बीएससी बायो को छोड़कर किसी भी कॉलेज के किसी भी संकाय में मेरिट लायक पंजीकरण नहीं हुए। इसकी वजह से कॉलेजों ने पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दाखिला प्रक्रिया शुरू की। हिंदू कॉलेज के प्रवेश प्रभारी प्रो. महेंद्र कुमार का कहना है कि बीए, बीएससी गणित और बीकॉम प्रथम सेमेस्टर में अभी दाखिला प्रक्रिया चल रही है। विद्यार्थी सुबह साढ़े दस बजे से दोपहर ढाई बजे तक अपना दाखिला सुनिश्चित करवा सकते हैं।
वहीं गोकुलदास हिंदू गर्ल्स कॉलेज की प्राचार्य प्रो. चारू मेहरोत्रा ने कहा कि पिछले वर्ष के मुकाबले हमारे कॉलेज में अधिक दाखिले हुए हैं। वाणिज्य संकाय को शुरू हुए इस बार दूसरा ही वर्ष है और अब तक 60 सीटों में से 38 पर छात्राएं दाखिला ले चुकी हैं। इसके अलावा बीए में भी करीब दो सौ छात्राओं ने दाखिला लिया है।