फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Opium smugglers attacked police team in Amroha police vehicle damaged

यूपी: अफीम तस्कर को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, हाथापाई के बाद आरोपियों ने किया पथराव, दो कर्मी जख्मी

Thu, 04 Nov 2021 05:35 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 04 Nov 2021 05:35 PM IST
सार

हसनपुर में अफीम तस्कर को पकड़ने पहुंची पुलिस कर्मियों से साथ हाथापाई की। जमकर बवाल किया। पुलिस की गाड़ी पर पथराव किया। घटना में दो पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। पुलिस ने मुख्य तस्कर को एक किलो अफीम के साथ गिरफ्तार कर लिया। जबकि तीन से चार आरोपियों को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन
Opium smugglers attacked police team in Amroha police vehicle damaged
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में पुलिस पर हमला हुआ है। हाथापाई के बाद पुलिस पर पथराव हुआ है। दो पुलिसकर्मी घटना में जख्मी हो गए हैं। पुलिस का वाहन भी क्षतिग्रस्त हुआ है। हालांकि पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत चार बवाली हिरासत में ले लिए हैं। 
विज्ञापन


हसनपुर में अफीम तस्कर को पकड़ने पहुंची पुलिस कर्मियों से साथ हाथापाई की। जमकर बवाल किया। पुलिस की गाड़ी पर पथराव किया। घटना में दो पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। पुलिस ने मुख्य तस्कर को एक किलो अफीम के साथ गिरफ्तार कर लिया। जबकि तीन से चार आरोपियों को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन


यह घटना हसनपुर कोतवाली इलाके के मोहल्ला काला शहीद खेबावन की है। यहां पर एक सरकारी शिक्षक का भाई पूर्व सभासद है। आरोप है कि वह अफीम की तस्करी करता है। सूचना मिलते ही दो पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि तस्करों ने दोनों पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई की। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गई। तभी आरोपियों ने पुलिस की गाड़ी पर पथराव कर दिया। जमकर बवाल किया। इस दौरान पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। 

सूचना मिलते ही सीओ सतीश कुमार पांडेय मौके पर पहुंच गए और बिगड़ते हालातों को संभाला। इस दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी को एक किलो अफीम के साथ गिरफ्तार कर लिया। जबकि तीन अन्य बवालियो को हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों पूछताछ कर रही है। 

बवाल की घटना से पुलिस कर्मियों में हड़कंप मचा है। सीओ सतीश कुमार पांडे ने बताया कि मुख्य आरोपी के कब्जे से एक किलो अफीम बरामद हुई है। आरोपियों ने ईंट मारकर पुलिस के वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया है। मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed