{"_id":"66ac2a47d369879edf032086","slug":"operation-theatre-running-on-the-trust-of-ba-bcom-degree-holders-sealed-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-450549-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: बीए, बीकॉम डिग्रीधारियों के भरोसे चल रहा ऑपरेशन थियेटर सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: बीए, बीकॉम डिग्रीधारियों के भरोसे चल रहा ऑपरेशन थियेटर सील
विज्ञापन
मुरादाबाद।
खुशहालपुर में बिना पंजीकरण चल रहे जीवनरेखा अस्पताल में बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारा। अस्पताल में बीए डिग्रीधारी लैब संचालित करते पाए गए, जबकि बीकॉम व जीएनएम डिग्रीधारियों के भरोसे ऑपरेशन थियेटर चलता मिला। डिप्टी सीएमओ ने अस्पताल को सील कर दिया है।
अस्पताल संचालक रामपुर के फैजुल्लापुर निवासी अवधेश कुमार, मैनेजर अताउल्लाह खान व लैब संचालक चमन के खिलाफ कार्रवाई के लिए मझोला थाने में तहरीर दी गई है। मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई शिकायत का संज्ञान लेकर डिप्टी सीएमओ मौके पर पहुंचे थे। वहां सात बेड, कुछ मरीजों की जांच रिपोर्ट, लैब, दवाएं व ऑपरेशन थियेटर का सामान मिला।
अस्पताल में कोई डॉक्टर या प्रशिक्षित मेडिकल स्टाफ नहीं पाया गया। मौके पर कोई मरीज भर्ती नहीं मिला। अस्पताल में फायर व इलेक्ट्रिक सेफ्टी की व्यवस्था नहीं मिली। बायोमेडिकल वेस्ट के निस्तारण के लिए भी कोई व्यवस्था नहीं थी। डिप्टी सीएमओ ने अस्पताल संचालक पर लोगों की जान से खिलवाड़ करने के आरोप में तहरीर दी।
विज्ञापन
अस्पताल संचालक अवधेश का कहना है कि वह काशीपुर में थे। उनकी गैर मौजूदगी में कार्रवाई हुई है। पर्यावरण संबंधी एनओसी न होने के कारण पंजीकरण के लिए आवेदन नहीं हुआ था। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होगी।