{"_id":"6a1aab0856e40f48be02bb80","slug":"operation-buffalo-in-rampur-climbs-onto-rooftop-before-sacrifice-chases-away-those-attempting-to-catch-it-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर में ‘ऑपरेशन भैंस’: कुर्बानी से पहले छत पर चढ़ी, पकड़ने गए लोगों को दाैड़ाया, हैरान करने वाला Video","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर में ‘ऑपरेशन भैंस’: कुर्बानी से पहले छत पर चढ़ी, पकड़ने गए लोगों को दाैड़ाया, हैरान करने वाला Video
Sat, 30 May 2026 02:47 PM IST
Vimal Sharma
संवाद न्यूज एजेंसी, टांडा (रामपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, टांडा (रामपुर)
Published by: Vimal Sharma
Updated Sat, 30 May 2026 02:47 PM IST
सार
टांडा के गांव मुतियापुरा में बकरीद की कुर्बानी के लिए लाई गई भैंस कसाई के हाथ से छूटकर मकान की छत पर चढ़ गई। उसे नीचे उतारने के लिए ग्रामीणों ने घंटों प्रयास किए। इसके बाद वह छत से नीचे कूद गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
विज्ञापन
रामपुर जिले में छत पर चढ़ी भैंस
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
रामपुर जिले के टांडा तहसील क्षेत्र के गांव मुतियापुरा में बकरीद पर एक भैंस ने छत पर चढ़ गई। उसके इधर-उधर दाैड़ने लगी। अफरा तफरी मचने के बाद माैके पर भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
दरअसल, कुर्बानी के लिए लाई गई भैंस अचानक कसाई के हाथ से छूट गई और भागते-भागते मकान की छत पर जा चढ़ी। भैंस को नीचे उतारने के लिए ग्रामीणों ने घंटों मशक्कत की।
विज्ञापन
कई लोगों ने उसे पकड़ने की कोशिश की लेकिन हर बार उन्हें चकमा देती रही। कभी एक कोने से दूसरे कोने तक दौड़ती तो कभी पकड़ने वालों की ओर झपट पड़ती।
इससे माैके पर हंगामा मच गया। भैंस के छत पर चढ़ने की खबर फैलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते वहां तमाशबीनों की भीड़ लग गई।
लोग अपने मोबाइल फोन से वीडियो बनाने लगे। इस बीच भीड़ की आवाज सुनकर और लोगों के भगाने पर भैंस छत से नीचे कूद गई। उसके पैर में चोट लग गई।
काफी देर तक चले ग्रामीणों के 'ऑपरेशन भैंस' का अंत हुआ। अब घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।