{"_id":"661c6165b1603c8677061134","slug":"opd-pamphlets-shop-bills-will-give-message-of-voter-awareness-moradabad-news-c-15-1-mbd1026-381822-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: ओपीडी के पर्चे, दुकानों के बिल देंगे मतदाता जागरूकता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: ओपीडी के पर्चे, दुकानों के बिल देंगे मतदाता जागरूकता का संदेश
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिले के सरकारी अस्पतालों से लेकर निजी दुकानदार तक को मतदाता जागरूकता से जोड़ लिया गया है।इसके चलते अब सरकारी अस्पतालों के ओपीडी पर्चे से लेकर दुकानदारों द्वारा दिए जा रहे बिल पर मतदाता जागरूकता नारे की मोहर लगी होगी।
सीडीओ सुमित कुमार ने बताया कि इस आशय का निर्देश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। जिसे लेकर काम भी शुरू हो गया है। सीडीओ सुमित कुमार ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में मजबूत लोकतंत्र के लिए जिले से अधिक-अधिक से लोगों से मतदान की अपील की जा रही है। रैली, नुक्कड़ नाटक समेत विभिन्न तरह के जागरूकता कार्यक्रम भी किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब इस अभियान में सभी सरकारी अस्पतालों को व दुकानदारों को भी जोड़ लिया गया है। इसके तहत जिले के सभी सीएचसी, पीएचसी की ओपीडी में दिए जाने वाले पर्चे पर मतदाताओं को जागरूक करने वाले संदेश चुनाव का पर्व, देश का गर्व लिखी मोहर लगाई जा रही है।
इस पर लोकसभा चुनाव-2024 के लिए 19 अप्रैल को मतदान जरूर करने की अपील भी की गई है। सीडीओ ने बताया कि स्वीप अभियान के तहत चलाए जा रहे इस कार्यक्रम में सभी सरकारी अस्पतालों में यह कार्य शुरू हो गया है। साथ ही निजी दुकानदारों ने भी स्वीप अभियान की मोहर लगाकर बिल दे रहे हैं।