फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   only six employees run medical college

पद 35 स्वीकृत और मात्र छह कर्मचारी चला रहे मेडिकल कालेज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
only six employees run medical college
मुरादाबाद केजीके होम्योपैथिक कालेज का निरीक्षण करते प्रो.अरविंद वर्मा राजकीय नेशनल होम्योपैथि - फोटो : CITY
मुरादाबाद। रविवार को लखनऊ और अलीगढ़ की टीम ने राजकीय केजीके होम्योपैथिक मेडिकल कालेज का सालाना निरीक्षण किया। कालेज के सभी 12 विभागों और अस्पताल की व्यवस्थाएं देखी। कालेज में स्टाफ की कमी देख टीम ने हैरानी जताई। मेडिकल कालेज में 28 नियमित कर्मचारी समेत कुल 35 पर सृजित हैं। लेकिन मात्र छह कर्मचारियों के भरोसे कालेज का संचालन हो रहा है। जबकि कालेज में 120 बीएमएस की सीटें हैं।
विज्ञापन

रविवार को राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कालेज लखनऊ के प्राचार्य डा. अरविंद कुमार वर्मा, राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कालेज अलीगढ़ के प्राचार्य डा. योगेंद्र कुमार और क्षेत्रीय उच्च शिक्षा सचिव सदस्य डा. योगेंद्र केजीके कालेज पहुंचे। तीन सदस्यीय टीम ने कालेज के एनोटॉमी, फिजियोलॉजी, फार्मेसी, मेडिसिन समेत सभी 12 विभागों का निरीक्षण किया। कालेज भवन और लैब देखी। अस्पताल का भी निरीक्षण किया। कालेज में पिछले साल ही 40 सीटों से बढ़कर 120 सीटें हुई हैं। कोरोना काल में कालेज की पढ़ाई ऑनलाइन हो रही है। निरीक्षण के बाद टीम ने कालेज में स्टाफ की जानकारी ली। प्राचार्य प्रो एनए खान ने बताया कि कालेज में 28 नियमित और सात संविदा पद सृजित हैं। लेकिन मात्र छह नियमित कर्मचारी हैं। संविदा पर रिक्त हैं। टीम निरीक्षण रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी। इसके बाद ही स्टाफ बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed