फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Only 60 percent of trains ran on time throughout the year

Moradabad News: सालभर में सिर्फ 60 प्रतिशत ट्रेनें ही समय से चलीं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Only 60 percent of trains ran on time throughout the year
मुरादाबाद। मंडल में सालभर में सिर्फ 60 प्रतिशत ट्रेनें ही समय से चल पाईं। 34 हजार से ज्यादा ट्रेनों ने यात्रियों को खूब छकाया। इनमें से कई तो 10 घंटे से ज्यादा लेट हुई हैं, जिनके कारण यात्रियों को टिकट तक रद्द कराने पड़े। वित्तीय वर्ष की समाप्ति पर रेलवे ने हर क्षेत्र में अपनी उपलब्धि का आंकड़ा जारी किया है।
विज्ञापन

इस आंकड़े के मुताबिक मुरादाबाद मंडल में अप्रैल 2024 से मार्च 2025 तक 86,861 ट्रेनें चलीं। इनमें से 60 प्रतिशत ही मुरादाबाद मंडल के स्टेशनों पर सही समय से पहुंच पाईं और आगे रवाना हुईं। रेलवे के मुताबिक यह आंकड़ा पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में अच्छा है। वर्ष 2023-24 में मंडल में 80,736 ट्रेनें चली थीं। इनमें से 55.38 प्रतिशत ही सही समय का पालन कर पाई थीं।
विज्ञापन

मुरादाबाद में ट्रेनों की लेटलतीफी का सिलसिला अब भी जारी है। बुधवार को भी 10 से ज्यादा ट्रेनें देरी से मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंचीं। उधमपुर-छपरा स्पेशल एक्सप्रेस तो आठ घंटे लेट पहुंची। इसे यहां दोपहर 2:20 बजे आना था, लेकिन रात 10:40 बजे पहुंची। रेल प्रशासन का कहना है कि समयपालन में सुधार करने के लिए ऑपरेटिंग विभाग की टीम कार्य कर रही है। जल्द ही और सुधार देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------

बुधवार को यह ट्रेनें रहीं लेट
ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम कितनी लेट
05577 सहरसा-आनंदविहार स्पेशल 13 घंटे 22 मिनट
05194 ऊधमपुर-छपरा स्पेशल 8 घंटे
14604 जनसाधारण एक्सप्रेस 4 घंटे 40 मिनट
22418 महामना एक्सप्रेस 2 घंटे 46 मिनट
12391 श्रमजीवी एक्सप्रेस 2 घंटे 40 मिनट
12328 उपासना एक्सप्रेस 2 घंटे 10 मिनट
04652 क्लोन एक्सप्रेस डेढ़ घंटा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed