{"_id":"61b3aac4e72fd30ef57118fe","slug":"only-20-days-and-the-electricity-department-sent-a-notice-of-fifty-six-and-a-half-thousand-arrears-moradabad-news-mbd412231378","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर्फ 20 दिन...और विद्युत विभाग ने साढ़े छप्पन हजार के बकाये का भेजा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर्फ 20 दिन...और विद्युत विभाग ने साढ़े छप्पन हजार के बकाये का भेजा नोटिस
विज्ञापन
अगवानपुर। विद्युत विभाग के साढ़े छप्पन हजार के बकाये के नोटिस से किसान के होश उड़ गए है। किसान ने अधिकारियों से शिकायत कर जल्द से जल्द समस्या के निस्तारण की मांग की है।
छजलैट थानाक्षेत्र स्थित किशनपुर निवासी कुलदीप किसान है। बुधवार को किसान पत्नी सुनीता के साथ अगवानपुर बिजली पर पहुंचा। उसने एसडीओ आदित्य प्रकाश को बताया कि वर्ष 2018 में चक्कर की मिलक स्थित विद्युत वितरण खंड-2 अधिशासी अधिकारी के यहां नए ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए आवेदन किया था। कई बार विद्युत वितरण खंड के चक्कर लगाने पड़ा। अधिकारियों ने कनेक्शन को मंजूरी देकर फ ाइल को आगे बढ़ाया था। कनेक्शन की मंजूरी के बाद किसान को सामान के लिए काफी भटकना पड़ा था, लेकिन उसे सामान नहीं मिला। वहीं, किसान को एक फ रवरी 2021 को मैसेज के माध्यम से 17,858 रुपये का बिल आने की जानकारी मिली। बिल का संदेश पढ़कर किसान के होश उड़ गए। किसान ने भीकनपुर बिजलीघर पर संपर्क कर जेई को समस्या से अवगत कराया। किसान का आरोप है कि 25 अक्तूबर को मझोला बड़े बिजलीघर से किसान को ट्यूबवेल कनेक्शन का सारा सामान मिला था। इसके बाद उसका कनेक्शन चालू हुआ था।
करीब 20 दिन बाद 15 नवंबर को किसान को साढ़े छप्पन हजार रुपये के बकाया बिल का नोटिस मिला तो उसके होश उड़ गए। पीड़ित ने भीकनपुर बिजलीघर पर तैनात जेई को समस्या बताई तो उसे मुरादाबाद अधिकारियों के पास भेज दिया गया। किसान ने वितरण खंड-2 में अधिशासी अभियंता को समस्या बताई। अधिशासी अभियंता ने तुरंत एसडीओ अगवानपुर को किसान की समस्या का समाधान करने के लिए निर्देश दिए थे। एसडीओ ने किसान से उसकी के गांव के दो लोगों की गवाही देने को कहा। किसान ने गांव के सतेंद्र और धर्मवीर की गवाही भी करा दी, लेकिन अब तक उसकी समस्या हल नहीं हुई है।
विज्ञापन
पीड़ित किसान का कहना था कि उसका बिल एक साल पहले से आ रहा था। जबकि उसको कनेक्शन का सामान 25 अक्तूबर को मिला है। उससे गेट पास समेत अन्य प्रमाण मांगे गए थे, जो उपलब्ध हो गए हैं। सभी की जांच कराई गई है। जल्द ही किसान की समस्या का समाधान हो जाएगा।
आदित्य प्रकाश, एसडीओ अगवानपुर