फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   One way from Gurhatti to Mandi Chowk, four wheeler prohibited

Moradabad News: गुरहट्टी से मंडी चौक तक वनवे, चार पहिया पर रोक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
One way from Gurhatti to Mandi Chowk, four wheeler prohibited
मुरादाबाद। त्योहारी सीजन को देखते हुए गरहट्टी से लेकर मंडी चाैक तक रविवार से ई-रिक्शा के लिए ट्रैफिक वनवे रहेगा। जबकि चार पहिया वाहनों के संचालन पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी। शनिवार को व्यापारियों के साथ एसपी सिटी कार्यालय में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। वहीं 18 से 20 अक्तूबर तक तीन दिन बाजार में सभी तरह के वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी।त्योहारी सीजन शुरू होते ही बाजारों में भीड़ बढ़नी शुरू हो गई। ग्राहकों और दुकानदारों को कोई परेशान न हो, इसके लिए एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने शनिवार को अपने दफ्तर में शहर के व्यापारियों के बैठक की। उन्होंने व्यापारियों से बाजारों में जाम न लगे इसलिए क्या करना चाहिए। इस संबंध में व्यापारियों से सुझाव मांगे। व्यापारियों ने कुछ जगह पुलिस कर्मियों की तैनात की मांग भी रखी। बैठक में तय हुआ है कि कोतवाली क्षेत्र में गुरहट्टी से गंज बाजार, टाउनहॉल, चौमुखा पुल होते हुए मंडी चौक तक ई-रिक्शा के लिए वनवे की व्यवस्था रहेगी। मंडी चौक से गुरहट्टी की ओर ई-रिक्शा नहीं आएंगे। 18 से 20 अक्तूबर को किसी तरह के वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


इसके अलावा जेल की आवासीय कॉलोनी, सब्जी मंडी में मंदिर के पास और पुरानी तहसील में पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। दुकानदार भी अपने वाहनों को अपनी दुकान के बाहर नहीं खड़ा करेंगे। इसके अलावा सामान को दुकान के बाहर नहीं फैलाएंगे। बैठक में सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता, हाईवे सीओ राजेश कुमार, सीओ कोतवाली सुनीता दहिया, संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल जॉनी, महामंत्री विपिन गुप्ता, आदेश गुप्ता समेत एस कुमार चौराहा और प्रकाश नगर चौराहा के व्यापारी भी बैठक में मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed