फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   One solver and two candidates arrested in constable recruitment exam

Moradabad News: सिपाही भर्ती परीक्षा में एक सॉल्वर और दो अभ्यर्थी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
One solver and two candidates arrested in constable recruitment exam
मुरादाबाद। सिपाही भर्ती परीक्षा में सॉल्वर गैंग ने सेंधमारी की है। पुलिस ने सिविल लाइंस क्षेत्र के महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र से सुबह की पाली में बिहार के सीतामढ़ी निवासी अवनीश कुमार को गिरफ्तार किया है। वह ठाकुरद्वारा के शिवनगर निवासी अभिषेक कुमार के स्थान पर परीक्षा देने आया था। इस गिरोह में मुरादाबाद के चार और बिहार के तीन लोग लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

महाराज अग्रसेन इंटर कॉलेज में बायोमैट्रिक सत्यापन के दौरान पकड़े गए अवनीश ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह अपने साथी कुमार गौरव के साथ यहां परीक्षा देने आया था। कुमार गौरव बिहार के जमुई निवासी है। कुमार गौरव को डिलारी के इग्राहा सहसपुरी निवासी मनीष यादव के स्थान पर दूसरी पाली में परीक्षा देनी है। पुलिस ने दिल्ली रोड स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल से मनीष को पकड़ लिया। सॉल्वर के भाग जाने के कारण मनीष खुद ही परीक्षा देने पहुंचा था। मनीष और अभिषेक ने पुलिस पूछताछ में बताया कि ठाकुरद्वारा के राजोपुर मिलक निवासी योगेश यादव और उसके रिश्तेदार सुचित कुमार निवासी विजय नगर डूगरपुर थाना ठाकुरद्वारा में दस-दस लाख रुपये में सॉल्वर गैंग बैठाने का सौदा तय किया था। योगेश और सुचित ने अपने साथी अनिभव आलोक उर्फ चुन्नू के जरिए दोनों सॉल्वर बुलवाए थे। अभिनव बिहार के चंपारण के बरवाड़ा सितार ढाका निवासी है। योगेश और सुचित ने एडवांस में अभिषेक और मनीष से एक-एक लाख रुपये लिए थे। पकड़े गए सॉल्वर अवनीश ने बताया कि उससे और उसके साथी कुमार गौरव को बीस-बीस हजार रुपये दिए थे।
विज्ञापन

एसपी क्राइम सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि साॅल्वर अवनीश कुमार और अभ्यर्थी अभिषेक कुमार और मनीष को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों से पूछताछ कर सॉल्वर गैंग के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी की जा रही है। योगेश और उसके सुचित की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed