फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: One Panchayat Secretary suspended for negligence in development work, salary of two stopped

Moradabad: विकास कार्य में लापरवाही पर एक पंचायत सचिव निलंबित, दो का वेतन रोका..अन्य के खिलाफ चल रही जांच

Thu, 14 Dec 2023 02:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Thu, 14 Dec 2023 02:15 AM IST
सार

विकास भवन सभागार में सीडीओ सुमित यादव ने पंचायत राज विभाग की समीक्षा बैठक ली। इसमें कई सचिवों का कार्य संतोषजनक नहीं पाया गया। इसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन
Moradabad: One Panchayat Secretary suspended for negligence in development work, salary of two stopped
बैंक प्रबंधक के वेतन काटने का आदेश - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीडीओ सुमित यादव ने पंचायत राज विभाग के 15 वें वित्त एवं राज्य वित्त के साथ ओडीएफ प्लस से संबंधित कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान सीडीओ ने उन ग्राम पंचायतों की समीक्षा की जिनके सचिवों के खातों में अधिक धनराशि अवशेष थी।

विज्ञापन


पंचायत सचिवों से संबंधित धनराशि खर्च क्यों नहीं की गई यह भी जानकारी की गई। लेकिन वह संतोष जनक उत्तर नहीं दे सके। प्रगति खराब मिलने पर एक पंचायत सचिव को निलंबित कर दिया गया जबकि दो का वेतन रोकने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन


विकास भवन सभागार में बुधवार की गई समीक्षा में पाया गया कि ग्राम पंचायत मूंढापांडे के पंचायत सचिव रविपाल ने ठोस एवं तरल अपशिष्ठ प्रबंधन के अंतर्गत छह ग्राम पंचायतों में से दो ग्राम पंचायतों में भुगतान किया है। जबकि चार ग्राम पंचायतों में कोई भी धनराशि का व्यय नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीडीओ ने इसे गंभीरता से लेते हुए ग्राम पंचायत सचिव रविपाल को तत्काल निलंबित करने के निर्देश डीपीआरओ को दिया है। ग्राम पंचायत विलाकुदान में 10.84 लाख धनराशि व्यय न किये जाने के बारे में पूछा गया तो ग्राम पंचायत अधिकारी एवं प्रभारी सहायक विकास अधिकारी पंचायत नीरज कुमार ने संतोषजनक उत्तर नहीं दिया।

इस पर उन्हें प्रतिकूल प्रविष्टि देने के साथ वेतन रोकने के निर्देश दिए गए। ग्राम विकास अधिकारी की सुशील कुमार की ग्राम पंचायत में विकास के लिए आए 12.53 लाख रुपये व्यय न किए जाने के बारे में पूछे जाने पर वह भी संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके।


इस पर उनका भी वेतन रोकने के आदेश सीडीओ ने डीपीआरओ को दिए हैं। सीडीओ ने खराब प्रगति वाले सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) को भी प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed