{"_id":"684c8bf8dc89a21d920c8f9b","slug":"one-more-arrested-in-the-case-of-recovery-of-old-currency-worth-15-crore-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-666177-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: डेढ़ करोड़ की पुरानी करंसी की बरामदगी के मामले में एक और गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: डेढ़ करोड़ की पुरानी करंसी की बरामदगी के मामले में एक और गिरफ्तार
विज्ञापन
मुरादाबाद। डिलारी पुलिस ने डेढ़ करोड़ की पुरानी करंसी पकड़े जाने के मामले में एक और आरोपी मेरठ निवासी परवेज खान को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस सिपाही समेत छह आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
डिलारी क्षेत्र के गांव हौंसपुरा की पुलिया के पास 19 मई की सुबह तीन बजे पुलिस ने चेकिंग के दौरान कार से एक करोड़ 50 लाख की पुरानी करंसी बरामद की थी। इस मामले में पुलिस ने रामपुर जिले टांडा थाना क्षेत्र के अहमद नगर अहमदाबाद मदारी की मंडैया निवासी मो. यासीन व दिव्यांग मो. रियाज और सीतापुर में तैनात सिपाही विक्की गौतम को गिरफ्तार किया था। विक्की गौतम अमरोहा के जलीलपुर बैटल निवासी है।
इस मामले में 20 मई को पुलिस ने फैसल निवासी सैदनगली (अमरोहा), सत्तार व यूसुफ निवासी टुंडा बलमनी थाना नूरपुर (बिजनाैर) को रहटामाफी नदी के पुल के पास से गिरफ्तार था। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि इस मामले में फरार चल रहे मेरठ के मवाना सीना निवासी परवेज खान को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी मुर्गी फार्म चलाता है। शुक्रवार शाम पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।