फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   One month's worth of liquor sold out in 15 days

Moradabad News: 15 दिन में बिक गई एक महीने की शराब

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
One month's worth of liquor sold out in 15 days
मुरादाबाद। 15 दिन में ही शराब का एक माह का कोटा बिक गया। लाइसेंसधारकों ने 31 मार्च से पहले अपना स्टॉक खत्म करने के लिए एक के साथ एक बोतल फ्री दी। इसके कारण दुकानों पर सुबह से लेकर रात तक लंबी-लंबी लाइनें लगी रहीं।
विज्ञापन

नई शराब नीति के तहत में 105 कंपोजिट, 153 देसी शराब, एक माॅडल शाॅप और सात भांग की दुकानें आवंटित की गई हैं। इन दुकानों पर मंगलवार से नई शराब नीति के तहत शराब मिलेगी, लेकिन इससे पहले 31 मार्च की रात 10 बजे तक पुरानी दुकानों से ही शराब बेची गई। 15 मार्च से 31 मार्च के बीच 153 देसी, 60 अंग्रेजी, 61 बियर की दुकानों पर औसत से ज्यादा शराब की बिक्री हुई है।
विज्ञापन

जनपद में प्रत्येक माह आठ लाख से ज्यादा देसी शराब की बोतले बिकती हैं। इसी तरह अंग्रेजी शराब की करीब पांच लाख बोतल और आठ लाख के आसपास बीयर की कैन की बिक्री होती है। लाइसेंसधारी अपने कोटे का पूरा माल तो लेते थे, लेकिन बिक्री न होने के कारण उसे अपने स्टॉक में रखते रहे थे। जिस कारण उनका माल इकट्ठा होने लगा। नई शराब नीति के तहत दुकानों का आवंटन हुआ। इनमें पुराने लाइसेंस धारियों को दुकानें नहीं मिलीं। इसके कारण उन्हें स्टॉक खत्म करने की चिंता सताने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 मार्च से लगातार इन दुकानों पर भीड़ उमड़ रही है। शुरुआत में 20 प्रतिशत छूट पर शराब बेची गई। इसके बाद 30 प्रतिशत कर दी गई। पिछले तीन दिन से 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही थी यानी एक बोतल खरीदने पर एक बोतल मुफ्त दी जा रही थी। सोमवार रात 10 बजे तक दुकानों पर शराब खरीदने वालों की लाइन लगी रही। शटर बंद होने के बाद ही शराब खरीदने वाले वापस लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed