फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   One lakh ten thousand cheated from woman in the name of doubling the amount

रकम दोगुना करने के नाम पर महिला से एक लाख दस हजार की ठगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
One lakh ten thousand cheated from woman in the name of doubling the amount
कांठ। स्कीम के जरिये रकम दोगुना करने के नाम पर महिला से गांव के ही युवक ने एक लाख दस हजार रुपये की ठगी कर ली। महिला द्वारा रुपये मांगने पर उसके साथ मारपीट की गई और उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कांठ थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी निवासी महिला हसीना पत्नी नसरू का कहना है कि उसके मोहल्ले में रहने वाले युवक ने अपने बेटे को एक स्कीम का एजेंट बताकर रकम को दोगुना करने के नाम पर दो बार में उससे एक लाख दस हजार रुपये ले लिए। यह रकम उसने युवक को अपनी जमीन बेचकर दी थी। न तो रकम दोगुनी हुई और न ही उसे वापस मिली। जब वह युवक के घर अपने रुपये मांगने के लिए पहुंची तो उसके साथ मारपीट की गई। साथ ही युवक ने उसे झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी भी दी। शनिवार को पीड़ित महिला कांठ थाने पहुंची और यहां समाधान दिवस में मौजूद एसडीएम जगमोहन गुप्ता व सीओ सलोनी अग्रवाल को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed